एक्सप्लोरर

Thyroid Symptoms: इन लक्षणों को अनदेखा न करें महिलाएं, हो सकते हैं थायरॉइड के संकेत

Thyroid Disease: थायरॉइड एक ऐसी बीमारी है, जो मुख्य रूप से महिलाओं में अधिक होती है. इस आर्टिकल में थायरॉइड के उन लक्षणों के बारे में बताया गया है, जिन्हें महिलाएं सामान्य मानकर अनदेखा कर देती हैं.

Thyroid Gland: थायरॉइड ग्लैंड हमारे गले के एरिया में स्थित होती है और यह बहुत छोटी-सी होती है. लेकिन हमारे शरीर को स्वस्थ रखने और कई तरह की बीमारियों से बचाने में एक महत्वपूर्ण रोल निभाती है. हमारे मेटाबॉलिक सिस्टम को सही बनाए रखने में भी थायरॉइड ग्लैंड का बड़ा रोल होता है. अगर यह ग्लैंड बहुत अधिक  काम करें या बहुत अधिक धीमे काम करे, दोनों ही स्थितियों में शरीर में गड़बड़ी पैदा हो जाती है. यही वजह है कि जब थायरॉइड की समस्या होती है तो किसी एक लक्षण नहीं बल्कि कई अलग-अलग तरह की समस्याएं शरीर में नजर आने लगती हैं, जिनके जरिए आप थायरॉइड की पहचान कर सकते हैं...

1. उदासी और अवसाद
थायरॉइड का असर सबसे पहले आपके मूड पर नजर आने लगता है. इसे हम पहले इसलिए बता रहे हैं क्योंकि अपने मूड के लो होने या हाई होने पर हमारा ध्यान सबसे पहले जाता है. थायरॉइड की समस्या होने पर मूड अक्सर लो रहता है. नींद की कमी होने लगती है, थकान हावी रहने लगती है और चिड़चिड़ाहट बढ़ जाती है. लंबे समय तक ये स्थितियां बनी रहें तो बात अवसाद यानी 
डिप्रेशन तक पहुंच सकती है.

2. कब्ज होना 
थायरॉइड ग्लैंड में जब गड़बड़ी होती है तो इसका असर मेटाबॉलिज़म पर भी पड़ता है. इस कारण पेट ठीक से साफ ना होना, कब्ज होना, गैस अधिक बनना, पेट फूलना, ब्लोटिंग रहना इत्यादि समस्याएं लगातार बनी रहती है.

3. दूर करें ये गलतफहमी
थायरॉइड के बारे में ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि इससे पीड़ित व्यक्ति का वजन बढ़ जाता है. हालांकि यह पूरी तरह सही नहीं है. अगर एक व्यक्ति थायरॉइड से पीड़ित होने पर मोटा हो जाता है तो दूसरे व्यक्ति का तेजी से वजन घट भी सकता है. ये दोनों ही स्थितियां सेहत के लिए हानिकारक होती हैं.

4. जल्दी-जल्दी तेज भूख लगना
थायरॉइड की समस्या होने पर तेज भूख लगने है और बार-बार भूख लगने की समस्या हो सकती है. यानी आपने अभी खाना खाया है और आधा घंटे बाद ही आपको फिर से तेज भूख लगने लगे और यह क्रम लगातार बना रहे.

5. चेहरे और आंखों की सूजन
अव्यवस्थित थायराइड का एक बहुत ही महत्वपूर्ण लक्षण है तरल पदार्थ का असामान्य संचय. इस कारण शरीर के अलग-अलग अंगों पर अक्सर सूजन की समस्या हो जाती है. इनमें चेहरा और आंखें मुख्य हैं. अगर आपको लगता है कि आप पर्याप्त नींद ले रही हैं, भोजन सही कर रही हैं लेकिन फिर भी अक्सर चेहरे और आंखों पूर सूजन आ जाती है तो इसे हल्के में ना लें. यह थायरॉइड के अलावा एनीमिया का भी लक्षण हो सकता है.

6. धड़कनों का सामान्य ना रहना
थायरॉइड ग्लैंड के डिस्टर्ब होने का असर हृदय की धड़कनों पर भी पड़ता है. यदि आपको अचानक से धड़नें बढ़ना, घबराहट होना, पसीना-पसीना होना या हार्ट से संबंधी कोई अन्य समस्या भी नजर आती है तो इसे हल्के में ना लें और अपने डॉक्टर से जरूर मिलें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: बार-बार ब्लेडर इंफेक्शन होने के कारण और लक्षण

यह भी पढ़ें: फ्लश से पहले टॉयलेट सीट की लिड बंद करना है बेहद जरूरी, जानें वजह

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?
क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget