एक्सप्लोरर

Disease Detection Machine: ये मशीन कुछ ही देर में शरीर में छिपी बीमारी का खोल देगी राज, दिल्ली आईआईटी ने किया इसे तैयार

दिल्ली आईआईटी के छात्रों ने एक छोटी सी मशीन बनाई है जिससे शरीर में छिपी बीमारी महज एक घंटे के भीतर सामने आ जाएगी. चिप बेस्ड तकनीक पर बनी इस मशीन को बनाने में दस साल लगे हैं.

Disease Detection Machine : आमतौर पर शरीर में किसी बीमारी का पता तब लग पाता है जब बीमारी के लक्षण दिखने लगते हैं. कई बार कुछ खास बीमारियों के लक्षण देर से दिखते हैं और देर से पहचान होने के कारण मरीज का सही इलाज नहीं हो पाता. लेकिन अब मेडिकल के क्षेत्र में एक ऐसी मशीन आ गई है जो कुछ ही देर में शरीर के किसी भी हिस्से में छिपी बीमारी (Disease diagnose) को खोज कर बता देगी. जी हां स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में इसे क्रांति ही कहा जा रहा है.

आईआईटी दिल्ली (Delhi IIT)ने इस छोटी सी मशीन को बनाया है और इसकी मदद से करीब एक घंटे में मरीज के शरीर में छिपी बीमारी (Disease Detection) का पता चल सकेगा. चलिए इस बारे में जानते हैं.

दिल्ली आईआईटी के छात्रों ने बनाई है मशीन
आपको बता दें कि इस छोटी सी मशीन को आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने बनाया गया है. दिल्ली आईआईटी के प्रोफेसर जोसेफ की टीम इस मशीन को डेवलप किया है और जल्द ही ये मशीन देश के बड़े बड़े अस्पतालों में दिखाई देगी. इस मशीन का नाम है फोटोनिक चिप आधारित स्पेक्ट्रोमेट्रिक बायो सेंसर. देखा जाए तो ये मशीन दिखने में  बहुत छोटी है लेकिन ये किसी भी बीमारी की स्टेज तुरंत बता सकती है.

प्रोफेसर जोसेफ ने कहा कि चिप बेस्ड तकनीक पर बनी ये मशीन कुछ ही समय में शरीर में छिपी बीमारी और उसकी सही स्टेज का हाल बता देगी. आमतौर पर अस्पताल में किसी बीमारी की जांच और उसकी स्टेज को पता करने में तीन से चार दिन का समय लग जाता है. कहीं कहीं इसमें और ज्यादा समय लगता है. आपको बता दे कि इस मशीन को बनाने में पूरे दस साल लगे हैं और इसे बनाने में सरकार की तरफ से फाइनेंशियल मदद की गई है.

महज एक घंटे में बीमारी का पता देगी मशीन 
प्रोफेसर जोसेफ ने कहा कि इस मशीन की मदद से मरीज का समय और पैसा दोनों ही बचेगा. उन्होंने कहा कि इस मशीन की मदद से एक घंटे में पता चल जाएगा कि बीमारी खून, लंग या किडनी में कितनी फैल चुकी है. उन्होंने कहा कि ये मशीन सभी तरह की बीमारी का हाल नहीं बता सकती, फिलहाल ये कुछ खास बीमारियों को डिटेक्ट करने के लिए बनाई गई है.

लेकिन आगे जाकर हर बीमारी को डिटेक्ट करने के फीचर भी इसमें डाले जाएंगे. उन्होंने बताया कि मुंबई में एक स्टार्टअप मेडिकल कंपनी ने इस मशीन को लिया है और वो इस पर काम कर रही है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget