एक्सप्लोरर

Kidney Function: सही काम कर रही है 'सफाई मशीन'? शरीर में गंदगी तो नहीं हो रही इकट्ठा, इन लक्षणों को देख हो जाएं अलर्ट

अगर किडनी प्रॉपर वर्क नहीं कर रही है तो वह शरीर से एक्स्ट्रा सोडियम और फ्लूड नहीं निकाल पाती. इन दोनों तत्वों के बॉडी में जमा होने से पैर, टखनों या आंखों के नीचे सूजन आने लगती है.

किडनी ह्यूमन बॉडी की सफाई मशीन है. ये शरीर के वेस्ट को फिल्टर करने, फ्लूड बैलेंस करने के साथ आपको हेल्दी भी रखती है, लेकिन कई बार ये सफाई मशीन (किडनी) फेल होनी शुरू हो जाती है. इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना घातक हो सकता है. ऐसे में कब यह समझ जाना चाहिए कि किडनी मदद के लिए पुकार रही है? इसके लिए ये सात लक्षण आपकी मदद कर सकते हैं, जिससे बिना किसी जांच के ही घर पर आप किडनी फंक्शन की ​स्थिति का आसानी से पता लगा सकते हैं.

बॉडी के ​इन हिस्सों में आ जाती है सूजन

अगर किडनी प्रॉपर वर्क नहीं कर रही है तो वह शरीर से एक्स्ट्रा सोडियम और फ्लूड नहीं निकाल पाती. इन दोनों तत्वों के बॉडी में जमा होने से पैर, टखनों या आंखों के नीचे सूजन आने लगती है. आंखों के आसपास इस तरह की समस्या यूरिन में प्रोटीन की वजह से होती है, जो किडनी डैमेज होने के शुरुआती संकेत भी हैं.

यूरिन हैबिट्स में बदलाव दिखना

यूरिन की ​स्थिति से भी किडनी का एनालाइज किया जा सकता है. सामान्य से अधिक या कम यूरिन आना, रात में अ​धिक यूरिन जाना, झाग और गाढ़ापन (यूरिन में प्रोटीन के संकेत), रंग में बदलाव, जैसे ब्लड आने पर यूरिन पिंक कलर में दिखने लगे तो ऐसी कंडीशन में अलर्ट हो जाना चाहिए.

थकान और कमजोरी महसूस होना

किडनी प्रॉब्लम के चलते बॉडी में टॉ​क्सिन (विषैले पदार्थ) और वेस्ट (गंदगी) जमा होने लगते हैं. इससे थकान, ध्यान की कमी और चिड़चिड़ापन हो सकता है.

भूख कम लगना

शरीर में टॉ​क्सिन जमा होने पर भूख कम लगना, मतली (जी मचलना), सुबह के समय उल्टी होना आदि प्रॉब्लम देखने को मिल सकती हैं. कुछ लोगों में मुंह का स्वाद खराब हो जाता है. उन्हें खाने में कुछ भी अच्छा नहीं लगता है.

मसल्स क्रैम्प और ​स्किन प्रॉब्लम

जब किडनी खराब होने लगती है तो शरीर में फॉस्फोरस और कैल्शियम का बैलेंस बिगड़ जाता है. इसकी वजह से मसल्स क्रैम्प या स्पास्म (मांसपे​शियों में दिक्कत) की समस्या होने लगती है. बॉडी में गंदगी जमा होने से ​स्किन में इचिंग, ड्राईनेस या जलन भी महसूस होती है, जिस पर लोशन लगाने से भी राहत नहीं मिलती है.

ब्लड प्रेशर हाई होना

किडनी हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर को भी रेग्यूलेट करती है. जब किडनी डैमेज होती है तो ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है. इसे कंट्रोल करना काफी मु​श्किल हो जाता है. 

सांस लेने में दिक्कत

किडनी फंक्शन खराब होने से लंग्स में फ्लूड भर जाता है. इसके चलते सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. हार्ट के आसपास फ्लूड आ जाने से चेस्ट पेन और दबाव महसूस होने लगता है.

ऐसे रखें किडनी को हेल्दी

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
  • हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को कंट्रोल में रखें.
  • फ्रेश खाना खाएं.
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार रेग्यूलर एक्सरसाइज करें.
  • नियमित जांच कराएं.

ये भी पढ़ें: 24 घंटे कुछ न खाएं तो शरीर में होने लगते हैं पॉजिटिव चेंज, क्या इससे कैंसर का खतरा भी टल जाता है?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

COVID Alert in Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget