एक्सप्लोरर

नवरात्रि के दौरान इन 7 बातों से रहें सावधान, बढ़ सकता है आपका वजन

अगर आपका लक्ष्य नवरात्रि के दौरान वजन कम करने का है तो इन 7 बातों का ध्यान रखना जरूरी है वर्ना वजन कम होने की बजाए बढ़ सकता है. इतना ही नहीं आपका बॉडी को डिटॉक्स करने का लक्ष्य भी अधूरा रह सकता है.

नई दिल्लीः आज नवरात्रि का तीसरा दिन है और लोगों में इस नौ दिनों के उत्सव को मनाने का भरपूर उत्साह देखा जा रहा है. नवरात्रि को दुर्गा पूजा भी कहा जाता है और देश के अलग अलग हिस्सों में इसे मनाने को लेकर कई अलग-अलग प्रचलन हैं. लोग इन नौ दिनों में देवी के 9 स्वरूपों की आराधना करते हैं और उनकी पूजा के लिए 9 दिन के व्रत भी रखे जाते हैं.

जहां ज्यादातर लोग नवरात्रि के व्रत धार्मिक कारणों या भक्ति भाव से रखते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इन 9 दिनों में अपने शरीर को विषैले तत्वों से दूर करने या वजन कम करने के लिए व्रत रखना पसंद करते हैं. लेकिन आप मानें या न मानें ज्यादातर लोग उपवास को उपवास की तरह न लेकर एक ऐसा माध्यम मानते हैं जिसमें वजन कम होना ही है, लेकिन कई बार गलत तरीकों से व्रत या उपवास रखने के कारण वजन कम होने की बजाए ज्यादा बढ़ जाता है.

यहां पर हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे जो अक्सर व्रत रखने के दौरान लोग करते हैं और उनकी वजह से वजन बढ़ जाता है.

1. कुट्टू के पकौड़े, पूरी या साबूदाना टिक्की को व्रत का खाना मानने के दौरान हम ये भूल जाते हैं कि सब्जियों और फलों का हमारी डाइट में स्थान होना बहुत जरूरी है. यहां तक की नवरात्रि के भोजन में भी इसकी महत्ता कम नहीं की जा सकती है. अगर आप डिटॉक्सेशन के लिए व्रत रख रहे हैं तो अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां और फलों को स्थान दें जिससे आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें.

2. शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखना बेहद जरूरी है भले ही आप व्रत रख रहे हैं या नहीं. उपवास के दौरान अक्सर लोग पानी पीना कम कर देते हैं और शरीर को हाइड्रेट करना भूल जाते हैं. इसका एक बड़ा असर ये होता है कि आपको प्यास लगी हो तो भी आपको ऐसा महसूस होता है कि आपको भूख लगी है. व्रत के दौरान ज्यादा पानी पीना आपकी बॉडी को डिटॉक्स रखता है और आपकी स्किन की चमक को भी बनाए रखता है.

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट है पैसा बचाने की अच्छी स्कीम, जानें इसके बारे में अहम बातें

3. व्रत के दौरान आमतौर पर घर के बने खाने को प्रमुखता दी जाती है लेकिन आजकल बाजार में व्रत के खाने को लेकर कई विकल्प मौजूद हैं जिनसे आपके सामने खाने की कई वैरायटी मुहैया हो जाती हैं. कई बार इसी चक्कर में बाहर के व्रत के उत्पादों का सेवन ज्यादा कर लिया जाता है. लिहाजा आपको ध्यान रखना चाहिए कि व्रत के दौरान आप घर के बने खाने पर ही फोकस करें जिससे आपका शरीर और शरीर का सिस्टम आराम कर सके और तरोताजा हो सके.

4. ज्यादा सब्जियों का सेवन करें क्योंकि वो फाइबर के मामले में रिच होती हैं और लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास कराती हैं. लिहाजा आप कोशिश करें कि व्रत के दौरान केवल सलाद या सूप के सेवन के जरिए कम कैलौरी और ज्यादा पौष्टिकता वाले भोजन का सेवन आप कर सकें.

नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के बारे में जानें, रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी के लिए बढ़िया योजना

5. पूरे दिन उपवास करें और कुछ न खाएं और व्रत खोलने के समय पेट भर कर भोजन करना किसी भी तरह से सेहत के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है. इससे न केवल आपकी एनर्जी खत्म होती है बल्कि ब्लड शुगर लेवल भी गिर जाता है. अपने ब्लड शुगर लेवल को सही स्तर पर बनाए रखने के लिए कम से कम दिन में 4 या 5 मील लें. हम ऐसा नहीं कह रहे हैं कि आप हर बार आलू, चिप्स, तलाभुना या व्रत के दौरान खाए जाने वाले उत्पादों का सेवन करें बल्कि आप एक बार छास, एक बार कोई फल, एक बार सलाद या सूप इस तरह के कॉम्बिनेशन बनाकर अपने खाने को रिच भी बना सकते हैं और ज्यादा कैलोरी भी आपके शरीर में नहीं जाएंगी.

6. उपवास के दौरान आपको शिथिल महसूस हो सकता है लेकिन इसका अर्थ ये कतई नहीं है कि आप सारा दिन आलस में निकाल दें. अपने खाने पर ध्यान रखने के साथ साथ अपने शारीरिक गतिविधियों पर भी पूरा फोकस रखें और उपवास के दौरान इनमें किसी तरह की कमी न करें.

अपने बच्चों के लिए खोलना चाहते हैं PPF अकाउंट तो इन बातों का रखना होगा ध्यान

7. कुछ व्रत के भोजन बेहद टेस्टी होते हैं जिन्हें इंकार करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है. लिहाजा अगर व्रत के दौरान आपको कुट्टू के पकौड़े खाने का मन करे तो आप इन्हें कुल 9 दिनों में से 2-4 बार खा सकते हैं लेकिन रोजाना इनका सेवन किसी भी तरह से ठीक नहीं कहा जा सकता है. लिहाजा डीप फ्राई खाने को न कहें और अपनी डाइट में साबूदाना, शकरकंदी, सलाद, सूप और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget