एक्सप्लोरर

Herbs during Monsoon: मॉनसून में अगर लेना है बारिश का मजा तो इन चीजों से कर लें दोस्ती, बीमारी से रहेंगे कोसों दूर

मॉनसून में फ्लू, सर्दी, बुखार, एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. अगर आपको भी बारिश का मजा लेना है और इस मजे में कोई डिस्टर्बेन्स नहीं चाहिए तो कुछ जड़ी-बूटियों से दोस्ती करना अच्छा रहेगा.

मॉनसून का मौसम होता तो बड़ा शानदार है लेकिन इस मौसम में जुकाम, बुखार और पेट की बीमारी होने की सबसे अधिक आशंका होती है. बदलते मौसम का असर हम सभी के इम्यूनिटी सिस्टम पर पड़ता है, जिससे फ्लू, सर्दी, बुखार, एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. अगर आपको भी बारिश का मजा लेना है और इस मजे में कोई डिस्टर्बेन्स नहीं चाहिए तो कुछ जड़ी-बूटियों से दोस्ती करना अच्छा रहेगा. आइए जानते हैं उन जड़ी बूटी के बारे में.

मॉनसून में ये जड़ी-बूटियां होंगी फायदेमंद

1. त्रिफला

त्रिफला तीन जड़ी बूटियों आंवला, बहेड़ा और हरड़ का मिश्रण होता है और यह हमारी डायजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाता है. इसके अलावा आंवला में विटामिन-C की अधिक मात्रा पाई जाती है जो सर्दी-जुकाम का असर कम करता है. बहेड़ा खांसी के इलाज में सहायक होता है और जकड़न दूर करता है इसके साथ ही यह लूज मोशन में भी आराम पहुंचाता है. आखिर में बात करें हरड़ की तो हरड़ के पाउडर से गरारा करने से गले को आराम मिलता है और यह भी हमारे पाचन प्रक्रिया को बेहतर करता है. 

2. तुलसी

तुलसी का पत्ता सर्दी-जुकाम में घरेलू इलाज का एक अहम हिस्सा होता है. तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल बलगम हटाने में और खांसी कम करने में मदद कर सकता है. तुलसी के पत्ते के सेवन से सांस की बीमारी से भी जल्दी राहत मिलती है. यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है और इसके साथ ही यह दिल की बेचैनी को भी कम करता है. इसके लिए आपको रोज दो कप तुलसी की चाय पीनी चाहिए. इसमें एंटी-बैक्टीरियल तत्व आपके शरीर को वायरस से बचाते हैं. तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल बॉडी को नैचुरली डिटॉक्सीफाई करने के लिए भी किया जाता है. 

3. गिलोय

गिलोय को इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए जाना जाता है. यह इंफेक्शन से लड़ने के लिए व्हाइट ब्लड सेल्स की प्रभावशीलता को बढ़ाने में सहायक है. इसके सेवन से आप किसी भी बीमारी से जल्द से जल्द निजात पा सकते हैं. 

4. अश्वगंधा

अश्वगंधा शरीर में उर्जा और सहनशक्ति को बढ़ावा देता है. यह नरवस सिस्टम को शांत करता है और अच्छी नींद के सुधार के लिए काफी मददगार होता है. सिर्फ इतना ही नहीं यह कोलेस्ट्राल और ब्लड शुगर को कम करने भी मदद करता है. अश्वगंधा को एंटी-मलेरीअल गुणों की वजह से भी जाना जाता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में गोलगप्पे खाने से पहुंच सकते हैं हॉस्पिटल! हो सकती है ये गंभीर बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget