एक्सप्लोरर

आंत में सूजन होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर

Intestinal Inflammation : आंतों में सूजन होने की स्थिति में शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं, जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

Intestinal Inflammation :  आंतों में सूजन एक गंभीर स्थिति है, जिसके लक्षणों को अक्सर लोग नजरअंदाज करने लगते हैं. यह परेशानी तब होती है, जब डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में इन्फ्लेमेशन यानी सूजन बढ़ जाती है. आंतों में सूजन क्रोहन डिजीज या अल्सरेटिव कोलाइटिस का संकेत भी हो सकती है. कई लोग आंतों के सूजन के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से स्थिति काफी गंभीर होने लगती है. आइए जानते हैं आंतों में सूजन के लक्षण क्या हैं?

लगातार गैस बनना और पेट फूलना

अगर आपको रोजाना बहुत ज्यादा गैस बनती है, पेट फूला हुआ महसूस होता है और डाइजेशन धीमा लग रहा है, तो यह आंतों में सूजन का पहला संकेत हो सकता है. यह सिर्फ खाना पचने में गड़बड़ी नहीं, बल्कि अंदर सूजन का इशारा हो सकता है. इस स्थिति में फौरन डॉक्टर की मदद लें. 

डायरिया होना

आंतों में सूजन होने पर मल त्याग का पैटर्न बदल जाता है. आप दिन में कई बार टॉयलेट जा सकते हैं या मल बार-बार ढीला निकलता है. ऐसे लक्षण क्रोहन डिजीज या अल्सरेटिव कोलाइटिस का भी लक्षण हो सकता है. इस स्थिति में फौरन डॉक्टर की मदद लें. 

ये भी पढ़ें - पथरी के मरीजों को खिलाई जाती है ये वाली दाल, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

थकान और कमजोरी होना

आंतों में सूजन होने से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो जाता है, जिससे शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता और आप लगातार थके-थके रहते हैं. यदि आपको भरपूर नींद लेने के बाद भी इस तरह से महसूस हो रहा है, तो एक बार अपनी जांच करा लें. 

मतली और उल्टी महसूस होना

आंतों की गड़बड़ी का असर सीधे आपके पेट पर पड़ता है. इसकी वजह से आपको उल्टी, मतली जैसा अनुभव हो सकता है. इस तरह के संकेतों को साधारण समझने की गलती न करें और फौरन डॉक्टर से सलाह लें.

हल्का सा बुखार और सूजन होना

क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन के कारण शरीर हल्का बुखार दिखा सकता है या जोड़ों में दर्द और जलन हो सकती है. इस तरह के संकेतों को अक्सर इग्नोर कर दिया जाता है, जबकि यह अंदरूनी सूजन की ओर इशारा करते है. 

ये भी पढ़ें - दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना पहुंच जाएंगे अस्पताल

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget