एक्सप्लोरर

पथरी के मरीजों को खिलाई जाती है ये वाली दाल, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Best Dal for Stone : पथरी होने की वजह से पेट में काफी असहनीय दर्द महसूस होता है. इस स्थिति में एक खास तरह की दाल आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं. आइए जानते हैं इस दाल के बारे में-

Best Dal for Stone : पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या आजकल तेजी से बढ़ रही है. इसका मुख्य कारण गलत खानपान, कम पानी पीना और शरीर में खनिजों का असंतुलन हैं. पथरी होने पर तेज दर्द, पेशाब में जलन और रुकावट जैसी समस्याएं आम हैं. ऐसे में एक दाल का विशेष जिक्र होता है, जो पथरी का रामबाण इलाज माना जाता है. इस दाल का नाम है कुलथी. इसे पथरी के इलाज में बेहद फायदेमंद माना गया है.

पथरी में कैसे फायदेमंद है कुलथी दाल?

पथरी को गलाए - कुलथी दाल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैल्शियम ऑक्सलेट जैसे स्टोन को धीरे-धीरे तोड़ने और शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं.

डाययुरेटिक गुण - कुलथी की दाल दाल पेशाब की मात्रा बढ़ाती है, जिससे पथरी शरीर से बाहर निकलने में सहायता मिलती है.

सूजन और दर्द से आराम - पथरी के कारण होने वाली सूजन और जलन को शांत करने में कुलथी असरदार है. अगर आपको पथरी की परेशानी में दर्द और सूजन हो रही है, तो इसका सेवन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - पेट की सारी परेशानी दूर कर देगा ये पीला फल, रोज खाने वाले रहते हैं खुश

दोबारा पथरी बनने से रोके - इसमें पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स और फाइबर शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे दोबारा स्टोन बनने की संभावना कम हो जाती है.

कुलथी की दाल खाने से पहले बरतें ये सावधानी

अगर आपको हाई यूरिक एसिड है, तो डॉक्टर की सलाह से ही सेवन करना चाहिए. रोजाना अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें, 3-4 दिन सप्ताह में पर्याप्त हैं. गर्भवती महिलाएं या कोई विशेष दवा ले रहे लोग इसे लेने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें.

कुलथी दाल कैसे खाएं?

कुलथी का सेवन आप उबालकर कर सकते हैं. इसके लिए इसे नमक और हल्दी के साथ उबालकर सूप की तरह पिएं. इसके अलावा काढ़ा बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है, इसके लिए 1 गिलास पानी में 2 चम्मच कुलथी भिगोकर उबालें और छानकर रोज सुबह खाली पेट पिएं. इसके अलावा इसे सूप या पिसकर आटे में मिलाकर पराठा बनाकर खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget