एक्सप्लोरर

कमजोर और पतले बालों को मजबूत कर सकते हैं ये 5 फल...जान लीजिए इनके नाम

Hair Care:अगर आपके भी बाल पतले और कमजोर हैं तो इसके लिए आप कुछ फलों का मास्क ट्राई कर सकते हैं.इससे बाल मजबूत औऱ घने बन सकते हैं

Hair Care: अगर आप भी लंबे, खूबसूरत और घने बालों की ख्वाहिश रखती हैं तो कुछ खास तरह के फल आपके काम आ सकते हैं.इन फलों में मौजूद पोषक तत्व ना आपका सिर्फ सहतमंद बनाते हैं बल्कि आपके बालों को भी मजबूत बनाते हैं.इसे आप अपने डाइट में भी शामिल कर सकती हैं औऱ इसका हेयर मास्क बना कर भी इस्तेमाल कर सकती हैं.आइए जानते हैं वो कौन से फल हैं.और कैसे इनका इस्तेमाल करना है.

इन फलों से बाल बनेंगे मजबूत और घने

स्ट्रॉबेरी- खट्टे मीठे स्ट्रॉबेरी का स्वाद खाने में बहुत ही अच्छा लगता है. इसमें कई सारे पोषक तत्व भी होते हैं जो शरीर को तो फायदा पहुंचाते ही हैं, साथ ही आपके बालों को भी मजबूत कर सकते हैं. इसमें मैग्नीशियम मैंगनीज,कॉपर प्रचुर मात्रा में होते हैं. ये हेयर फॉलिकल्स को उत्तेजित करते हैं, जिससे हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है. इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी का हेयर मास्क बना लीजिए. 4 से 5 स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें.इसमें एक चम्मच मेयोनीज मिला लीजिए और बालों पर लीजिए.आधे घंटे के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लीजिए. इससे आपके बाल मजबूत बनेंगे.

कीवी- कीवी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है. इसके अलावा इसमें beta-carotene, एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है. जो बालों को मजबूत बनाने में काफी फायदेमंद है. आप कीवी का हेयर मास्क लगा सकते हैं. इसके लिए दो चम्मच कीवी का पल्प ले लीजिए. इसमें एक चम्मच नारियल तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए और हेयर मास्क को स्कैल्प से लेकर बालों के टिप्स तक अप्लाई करें.

सेब-सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को खूब फायदा पहुंचाते हैं. ये हेयर फॉल रोकने के साथ हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाते हैं. दो मुंहे बालों की समस्या भी दूर होती है. ऐसे में आप सेब का हेयर मास्क लगा सकते हैं. इसके लिए सेब को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इसको ब्लेंड कर लें. इसमें एक अंडा मिलाएं. इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इस हेयर मास्क को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं. आधे घंटे बाद शैंपू से बालों को धो लें.

पपीता-पपीता में भी कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. पपीते का हेयर मास्क बनाने के लिए दो चम्मच पपीते का गूदा निकाल लीजिए इसमें एक चम्मच शहद मिलाइए और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इस हेयर मास्क को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और आधा घंटा बालों को ऐसे ही छोड़ दीजिए. अब बालों को माइल्ड शैंपू से धो लीजिए. इससे आपके बाल मुलायम बनेंगे.

केले-केले से बना हेयर मास्क भी आपके बालों को मजबूत और घना बना सकता है. केले में विटामिन बी, विटामिन सी, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है. इसके अलावा इसमें सिलिका भी मौजूद होता है. जो बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करता है. आप एक केले को अच्छी तरह से मैश कर लीजिए. अब इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाकर छोड़ दें.आधे घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
Joint Pain in Rain: क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच
क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget