एक्सप्लोरर

Gram benefits for Health: चना खाने का सबसे अच्छा तरीका, जानें कब, कैसे और कौन-सा चना खाएं

दालों में सबसे अधिक प्रोटीन देसी चने में होता है, फिर चाहे आप इसे उबालकर खाएं या भूनकर. आयुर्वेद के अनुसार, किस व्यक्ति के लिए कौन-सा चना लाभकारी होता है और कौन-सा नहीं यहां इसी बारे में बताया गया है.

Best way to eat gram: चने को आप दालों का राजा कह सकते हैं. हम यहां देसी चने की बात कर रहे हैं, जिसे आप कई तरह से अपने भोजन में शामिल करते हैं. जैसे, हरा चना सब्जी के रूप में खाया जाता है. पका हुआ काला चना उबालकर नाश्ते में या फिर स्प्राउट्स बनाकर खाया जाता है और इसी चने को भूनकर स्नैक्स के रूप में भी खाया जाता है. हम चने को दालों का राजा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भारतीय लोग जितनी भी तरह की दालें खाते हैं, उन पर हुए शोध के अनुसार अभी तक यह बात सामने आई है चने के अंदर सभी दालों के मुकाबले कई गुना अधिक प्रोटीन होता है.

प्रोटीन यानी मांस तत्व, जिसके बिना इंसान का शरीर ना तो विकसित हो सकता है और ना ही डेली लाइफ में चलने-फिरने का काम कर सकता है. चना सेहत के लिए गुणकारी है यह बात ज्यादातर लोग जानते हैं. लेकिन यदि आप अपने शरीर की जरूरत के अनुसार, चने की सही फॉर्म का यानी रूप का चुनाव ना करें तो चना लाभ की जगह हानि पहुंचा सकता है. यहां इस बारे में बताया जा रहा है कि आप अपने शरीर के लक्षणों के आधार पर चने को किस रूप में खाएं ताकि आपको सिर्फ इसके गुणों की प्राप्ति हो, इसे खाने का कोई नुकसान ना उठाना पड़े.

किस व्यक्ति को कैसा चना खाना चाहिए?
चने के महत्व के बारे में बात करते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सक वैद्य सुरेंद्र सिंह राजपूत कहते हैं कि 'यदि किसी व्यक्ति के शरीर में सूजन की समस्या है तो उसे भुना हुआ चना खाना चाहिए. लेकिन यदि किसी व्यक्ति के शरीर में रूखापन अधिक है तो उसे उबला हुआ चना खाना चाहिए. यदि आपने इस क्रम को फॉलो नहीं किया और शरीर में सूजन होने पर उबला हुआ चना खाया और ड्राइनेस होने पर भुना हुआ चना खाया तो आपकी समस्या बढ़ सकती है.'

शरीर पर कैसे असर डालता है चना?
आयुर्वेद के अनुसार, जिन लोगों के शरीर में इंफ्लेमेशन की समस्या होती है या किसी भी कारण से चेहरे पर सूजन, शरीर के अन्य अंगों पर सूजन की समस्या हो रही है, यदि ये उबले हुए तने या स्प्राउट्स के रूप में देसी चने का उपयोग करेंगे तो इनकी शरीर में सूजन बढ़ सकती है. इस समस्या की कई मेडिकल वजह होती हैं. इन लोगों को हमेशा भुने हुए चने खाने चाहिए. इससे सूजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है.

ठीक इसी तरह जिन लोगों की स्किन बहुत अधिक रूखी रहती है, हर समय ड्राइनेस से परेशान रहते हैं, शरीर में पानी की कमी की समस्या है, हाइड्रेशन का अभाव है, इन लोगों को भुने हुए चने का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से इन्हें समस्या अधिक बढ़ सकती है. इन्हें देसी चने उबालकर या इन इनके स्प्राउट्स बनाकर खाने चाहिए. इससे इनको अधिक लाभ मिलेगा और बीमारी भी जल्दी ठीक होगी. क्योंकि उबला हुआ चना शरीर में हाइड्रेशन को बढ़ाता है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: आजकल लोगों को क्यों होती है अधिक गैस बनने की समस्या और फूला रहता है पेट, जानें क्या है समस्या की जड़

यह भी पढ़ें: क्या वाकई तनाव की वजह से झड़ने लगते हैं बाल? कितनी सच है ये बात?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fiber Rich Foods : बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Omega-3 Supplements: क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
Embed widget