एक्सप्लोरर

Teeth Care: दांतों की समस्याओं में कारगर हैं ये 8 देसी नुस्खे, दुर्गंध और पीलापन दूर कर बनाएंगे चमकदार

दांतों को साफ करना हो या चमक बढ़ाना या फिर दुर्गंध दूर करना, दांतों के लिए साधारण और देसी टोटके हाजिर हैं. ये टोटके दांतों और मसूढ़ों के लिए फायदेमंद साबित होंगे.

अक्सर लोग शिकायत करते सुने जाते हैं कि महंगे टूथपेस्ट के इस्तेमाल के बावजूद दांतों में सफेदी और चमक नहीं दिखाई देती. ऐसी स्थिति में दांतों की देखभाल के आसान घरेलू इलाज बहुत मुफीद हो सकते हैं. दांतों को साफ करना हो या चमक बढ़ाना या फिर दुर्गंध दूर करना, दांतों के लिए साधारण और देसी टोटके हाजिर हैं. ये टोटके दांतों और मसूढ़ों के लिए फायदेमंद साबित होंगे.

1- दांत चमकदार बनाने के लिए एक चम्मच खाने का सोडा, एक चम्मच बारीक किया हुआ नमक और पिसा हुआ सुहागा लेकर शीशी में रख लें. उससे अपने दांतों को साफ करें.

2- थोड़ा बेकिंग सोडा में तादा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें और ब्रश की मदद से उसे दांतों पर अच्छी तरह लगाएं. उससे पहले दांतों को टिशू पेपर से रगड़ कर साफ कर लें.

3- सरसों के तेल में नमक मिलाकर सुबह शाम इस्तेमाल करने से दांतों से खून आना, मसूढ़ों और दांतों के दर्द में आराम पहुंचता है. इसके अलावा दांत चमकदार और मजबूत भी होते हैं.

4- सुबह दांत ब्रश करने से पहले एक चम्मच नारियल का तेल मुंह में डालकर दांतों के आसपास खूब अच्छी तरह घुमाएं और 15 मिनट तक तेल दांतों पर लगा रहने दें. फिर गुनगुने पानी से अच्छी तरह कुल्ला करें. इस तरह हफ्ते में दो से तीन बार करने दांत साफ और सफेद हो जाएंगा.

5- सुबह ब्रश करने के बाद, सेब के सिरका में बराबर मात्रा में पानी डालकर कुल्ला करने से दांतों की बदबू मिनटों में खत्म हो जाती है. सिरका हफ्ता में दो बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें.

6- संतरे के सूखे छिलके के साथ तेजपत्ता बारीक पीस कर रख लें. अब उस पाउडर को अंगुली की मदद से दांत की सफाई करें. घरेलू टूथ पाउडर दांतों के लिए निहायत मुफीद है.

7- एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच नारियल तेल में 2-3 कतरा पुदीना का तेल मिश्रित कर लें. अब उस मिश्रण को सामान्य टूथपेस्ट की तरह इस्तेमाल करें. ये घरेलू टोटका दांखों की देखभाल के साथ सफेदी भी लौटाता है.

8- ताजा एलोवेरा जूस या उससे तैयार जेल दांतों पर रगड़ें. फिर ब्रश से मसाज कर कुल्ली कर लें. ये काम आप ब्रश करने के बाद भी दोहरा सकते हैं. चंद हफ्तों में आपके चेहरे पर मुस्कुराहट सफेद जगमगाते दांतों से सज जाएगी.

Skin Care: सर्दियों में हेल्दी स्किन पाने के लिए ट्राइ करें ये सिंपल ड्रिंक, साथ ही जानें इसकी Recipe

भारत के प्रमुख इस्लामी संगठन ने कहा, जिंदगी बचाने वाले कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल जायज़

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Embed widget