एक्सप्लोरर

सैकड़ों साल पहले गर्मियों में मिट्टी से नहाते थे लोग, जान लीजिए इसके फायदे

Mud Bath Benefits :  मिट्टी से नहाना एक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है, जिससे स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं. आइए जानते हैं मिट्टी से नहाने के फायदे

Mud Bath Benefits : गर्मियों में मिट्टी से नहाना एक प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति है. यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. मिट्टी में मौजूद मिनरल्स शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ स्किन को साफ करने में मददगार साबित हो सकते हैं. इससे स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं. आज के समय में केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स के बजाय मिट्टी से स्नान करना आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है. यह न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि आपके बालों और स्किन को भी कई फायदे पहुंचाता है. आइए जानते हैं मिट्टी से नहाने के क्या फायदे हैं?

बॉडी करे डिटॉक्स 

मिट्टी में कई प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं. दरअसल, जब हम मिट्टी से नहाते हैं, तो यह शरीर में मौजूद अशुद्धियों को सोख लेती है और स्किन के रोमछिद्रों को खोलती है. इससे शरीर डिटॉक्स होता है और स्किन को ताजगी मिलती है. 

स्किन को रखे स्वस्थ 

मिट्टी आपकी स्किन के लिए प्राकृतिक स्क्रबर की तरह कार्य करती है, जिससे स्किन के डेड सेल्स को हटाने में मदद मिल सकती है. इससे स्किन की रंगत निखरती है. इससे स्किन अधिक सॉफ्ट होती है. साथ ही मिट्टी स्किन के अतिरिक्त ऑयल और गंदगी को साफ कर सकता है.

सूजन और दर्द से आराम

मिट्टी में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन और दर्द को कम कर सकता है. इतना ही नहीं, इससे स्किन पर होने वाली खुजली और जलन जैसी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है. गर्मियों में ठंडी मिट्टी से स्नान करने से शरीर को ठंडक मिलती है, जो शरीर में होने वाली जलन को शांत करता है. 

ये भी पढ़ें - शरीर के इस हिस्से पर हो रहा है दर्द तो समझ लें बढ़ चुका है कोलेस्ट्रॉल

तनाव करे कम

मिट्टी से नहाने से आपके शरीर की थकान दूर हो सकती है. यह शरीर को गहराई से आराम पहुंचाते हैं. अगर आप नियमित रूप से मिट्टी से नहाते हैं, तो इससे मांसपेशियों में राहत मिलती है और दिमाग शांत हो सकता है. यह तरह की प्राकृतिक थेरेपी है, जो तनाव और एंग्जायटी को कम कर सकता है. 

ब्लड सर्कुलेशन को दे बढ़ावा

मिट्टी से नहाने से स्किन के रोमछिद्र खुलते हैं. जिससे स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. यह शरीर को ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाने में काफी हद तक मददगार हो सकता है. साथ ही स्किन और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget