एक्सप्लोरर

Anemia: खून की कमी दूर करने के लिए गर्मी में पिएं ये 4 जूस, बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन

Anemia Prevention Tips: एनीमिया की शिकायत हो गई है और समझ नहीं आ रहा है कि गर्मी के मौसम में ऐसा क्या खाएं, जिससे स्वाद भी अच्छा मिले और खून की कमी की शिकायत भी दूर हो जाए तो आप यहां बताए गए ये 4 जूस रोज पी सकते हैं.

Anemia Prevention Tips: शरीर में खून की कमी होने को एनीमिया के नाम से जाना जाता है. एनीमिया के कारण व्यक्ति बहुत ही कमजोर होता चला जाता है. फिर भले ही वह देखने में हेल्दी नजर आ रहा हो लेकिन उसके शरीर के अंदर जान नहीं होती है. कई बार कमजोरी इतनी अधिक होती है कि अपना खुद का शरीर नहीं संभल पाता है. आंखों और त्वचा का रंग पीला पड़ने लगता है और नाखून सफेद, सूखे और खुरदुरे नजर आने लगते हैं. 

एनीमिया मुख्य रूप से शरीर में आयरन और न्यूट्रिऐंट्स की कमी के कारण होता है. लेकिन कुछ गंभीर रोगों के कारण भी एनीमिया की शिकायत हो सकती है. इस बारे में डॉक्टर्स ही पूरी जांच के बाद सही सलाह दे सकते हैं. क्योंकि हर व्यक्ति के लिए एनीमिया की वजह अलग होती है. अभी गर्मी का मौसम चल रहा है. यदि इस दौरान घर-परिवार में कोई भी व्यक्ति एनीमिया की समस्या से जूझ रहा है तो आप उसे हर दिन इन चार में से कोई भी एक जूस पिला सकते हैं. जिसका स्वाद भी पसंद हो. ये सभी जूस शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाकर एनीमिया को दूर करने का काम करते हैं.

1. ऐलोवेरा का जूस 

ऐलोवेरा एक शानदार हर्ब है. इसका सेवन या त्वचा और बालों पर उपयोग हमेशा पर्फेक्ट रिजल्ट देता है. हर दिन एक गिलास ऐलोवेरा जूस पीने से रक्त साफ होता है और हीमोग्लोबिन की मात्रा में वृद्धि होती है.

2. अंगूर का जूस 

आप साबुत अंगूर का सकते हैं या फिर काला नमक डालकर इनका जूस पी सकते हैं. अंगूर गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं.

3. आम का सेवन 

पके हुए आम शरीर में खून की कमी को दूर करने का काम करते हैं. आप हर दिन आम का सेवन करें और आम खाने के दो घंटे बाद या फिर रात को सोने से पहले एक गिलास दूध रूर पिएं. शरीर में रक्त की कमी दूर होने लगेगी.

4. चुकंदर का जूस

चुकंदर आयरन से भरपूर होता है. यही वजह है कि शरीर में खून की कमी दूर करने की जब भी बात होती है, घरेलू नुस्खों और डायट से जुड़े मामलों में चुकंदर का जिक्र जरूर होता है. आप हर दिन चुकंदर का जूस बनाकर पी सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: हड्डियों की बीमारी का मोटापे से है गहरा ताल्लुक, हेल्दी लाइफ के लिए ये हैं जरूरी बातें

यह भी पढ़ें: टेस्टी होती हैं ये समर स्पेशल ड्रिंक्स, फैट को भी रखती हैं कंट्रोल

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget