एक्सप्लोरर

Summer Diseases: गर्मियों की दस्तक के साथ इन 5 बीमारियों ने भी मार ली एंट्री, जानें कैसे करना है अपना बचाव?

गर्मियों के दस्तक देने के साथ ही कुछ बीमारियों ने भी वातावरण में प्रवेश कर लिया है. अब जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी होगी, इन बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ता चला जाएगा.

Summer Health Problem: हर मौसम की अपनी एक अलग बीमारी होती है. यूं तो रोजाना हमें कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि बदलते मौसम के साथ कुछ बीमारियों का प्रभाव और ज्यादा बढ़ जाता है. अब जैसा कि गर्मियों का आगमन हो चुका है. गर्मियों के दस्तक देने के साथ ही कुछ बीमारियों ने भी वातावरण में प्रवेश कर लिया है. अब जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी होगी, इन बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ता चला जाएगा.

हालांकि ऐसा नहीं है कि इन बीमारियों से बचने का कोई उपाय नहीं है. आपको अपने खान-पान और डेली रूटीन पर ध्यान देना होगा. अपने लाइफस्टाइल और आदतों को हेल्दी रखना होगा. गलत चीज़ों के सेवन से बचना होगा. एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या का एक जरूरी हिस्सा बनाना होगा. आइए जानते हैं कि गर्मियों में कौन-कौन सी बीमारियां दिक्कतें पैदा करती हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है?

1. हीटस्ट्रोक

गर्मी की सबसे आम समस्या हीट स्ट्रोक यानी 'लू लगना' है. लू से बचने के लिए आपको कड़ी धूप में बाहर जाने से बचना होगा. हर वक्त खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें. शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें. हीट स्ट्रोक से बचने का ये सबसे आसान तरीका है. उल्टी, बुखार, तेज सांसें लेना, कमजोरी महसूस होना और चक्कर आना जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और तुंरत डॉक्टर का रुख करें.

2. स्किन रैशेज 

गर्मियों में तेज धूप और उमस की वजह से पसीना ज्यादा निकलता है, जिसके कारण रैशेज और घमौरियों की समस्या पैदा हो जाती है. अगर आप ज्यादा टाइट कपड़े पहनना पसंद करते हैं तो आपको घमौरियां हो सकती हैं. घमौरियों की वजह से खुजली की समस्या सिर उठाने लगती है. इससे बचने के लिए आपको हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए और तो और रोजाना नहाना चाहिए, ताकि किसी भी संक्रमण की संभावना को कम किया जा सके.

3. पीलिया

गर्मियों में पीलिया एक आम समस्या है. अगर आपने दूषित पानी और खाने का सेवन किया है तो भी आपको हेपेटाइटिस या पीलिया की बीमारी हो सकती है. पीलिया होने पर नाखून और आंखें पीले होने लगते हैं. पीलिया से बचने के लिए लिवर को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है. लिवर को हेल्दी रखने के लिए हल्का और पोषण से भरपूर भोजन खाएं.

4. टाइफाइड

गर्मियों के आते ही टाइफाइड की बीमारी का प्रकोप भी तेजी से बढ़ने लगता है. टाइफाइड एक जल जनित रोग है, जो दूषित भोजन खाने और गंदा पानी पीने से फैलता है. जब बैक्टीरिया दूषित पानी और भोजन के जरिए शरीर में प्रवेश करता है तो टाइफाइड के लक्षण दिखाई देने लगते हैं. टाइफाइड से बचने के लिए बच्चों को इसका टीका जरूर लगवाएं.

5. खसरा

खसरा को रूबेला के नाम से भी जाना जाता हैं. ये बीमारी पैरामिक्सो वायरस से फैलताी है. इससे संक्रमित होने के बाद आपके अपने शरीर में तेज बुखार, आंखों में जलन और गले में खराश जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. इससे बचने के लिए रूबेला का टीका लगवाया जा सकता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: शैंपू करने के बाद भी ऑयली हो जाते हैं बाल? एक्सपर्ट से जानिए कैसे पाएं इससे छुटकारा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget