एक्सप्लोरर

Anger management: नाक पर रहता है गुस्सा... इन टिप्स को अपनाएं फौरन हो जाओगे कूल

क्या आपको भी बात बात पर एकदम गुस्सा आ जाता है? कई बार हद से ज्यादा गुस्सा करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है. जानिए गुस्से को काबू कैसे करें. 

Anger management: गुस्सा करना भला किसे पसंद होता है. सभी चाहते हैं कि वह शांत और स्वस्थ रहें. कई बार परिस्थितियां व्यक्ति को गुस्सा दिला देती हैं तो कई बार काम न बनने की वजह से गुस्सा आ जाता है. कहा जाता है कि गुस्सा करना सेहत के लिए नुकसानदायक है. लेकिन, सब कुछ जानने के बावजूद भी लोग गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाते. मेट्रो शहरों में तो आलम ये है कि आप भीड़ भाड़ वाली जगह में किसी दूसरे व्यक्ति से गलती से टकरा भी जाएं तो वह आपको काटने को दौड़ेगा. कई स्टडी में ये बात पता लगी है कि ज्यादा गुस्सा आना खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से भी है.

हद से ज्यादा गुस्सैल होना पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को खराब कर सकता है और डिसीजन मेकिंग की क्षमता गड़बड़ा देता है. अक्सर गुस्से में गलत निर्णय लिए जाते हैं जिसके चलते बाद में लोग पछताते हैं. कई शहरों में तो एंगर मैनेजमेंट की क्लासेस भी अलग से लोगों को दी जा रही है. अगर आप चाहते हैं कि आपको गुस्सा न आए और आप शांति से सोचकर निर्णय या किसी परिस्थिति पर जवाब दें तो इसके लिए कुछ टिप्स फॉलो करें. 

समय लें

ये बात बचपन से ही बच्चों को पढ़ाई और बताई जाती है कि यदि काम बिगड़ जाए या आपके मन मुताबिक कोई चीज न हो या अच्छा परिणाम न आए तो गुस्सा करने के बजाए 5 से 10 सेकंड शांत रहें और फिर उस पर बात करें. इस दौरान गहरी लंबी सांसे लें जिससे आपका मन शांत होगा और गुस्सा कंट्रोल होगा. 

मन में बाते इकट्ठा न करें

 ये बात आजकल बहुत देखी जाती है कि व्यक्ति कहीं का गुस्सा कहीं निकालता है. घर की कोई बात हो तो उसका गुस्सा दफ्तर में निकलता है. दफ्तर का गुस्सा घर पर निकलता है जो पूर्णरूप से गलत है. मन में जो बात हो उसे तुरंत वहीं बोलकर खत्म कर दें. इससे आपका मन तो हल्का होगा ही साथ ही सामने वाले व्यक्ति को भी अपनी गलती का एहसास या जो भी बात है वह पता लगेगी. 

कुछ देर कर ले मनपसंद चीजें

गुस्से को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी मनपसंद एक्टिविटी कर सकते हैं. कई लोगों को नाचना-गाना आदि पसंद होता है. गुस्से के दौरान अपनी मनपसंद चीजें करने से मन तो शांत होता ही है. साथ ही गुस्सा भी कम हो जाता है.

तनाव को कम करें

नाक पर गुस्सा रहने का एक कारण तनाव भी है. दरअसल, जब आप पहले से किसी बात को लेकर चिंतित या स्ट्रेस में होते हैं तो इससे आपको एकदम गुस्सा आता है. छोटी सी छोटी बात पर आप चिड़चिडे हो जाते हैं और सामने वाले व्यक्ति पर टूट पड़ते हैं. इसलिए स्ट्रेस को कम करें. आप ग्रीन टी या चाय आदि  चीजों का सेवन करके तनाव से राहत पा सकते हैं.

सिचुएशन को समझना

कई बार व्यक्ति बिना सिचुएशन या परिस्थिति को जाने गुस्सा करने लगता है. लेकिन, बाद में उसे फिर पछतावा होता है. इसलिए बेहतर है कि जब आपको गुस्सा आए तो कुछ देर शांत हो जाएं और परिस्थिति या बात समझ लें.

Note: ये लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा की राय का विकल्प नहीं है.

यह भी पढ़ें:

Ayurvedic Health Tips: मॉडर्न डायटीशियन की इस बात से मेल नहीं खाते आयुर्वेद की ये नियम, जानें फिट रहने के लिए क्या है सही

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget