एक्सप्लोरर

प्रेग्नेंसी कॉम्प्लिकेशन को बढ़ा सकता है पॉल्यूशन, दिल्ली की जहरीली हवा गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए भी खतरनाक

दिल्ली की जहरीली हवा न सिर्फ बड़ों के लिए बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी नुकसानदायक होती है.हाल ही में हुई एक रिसर्च में खुलासा हुआ कि पॉल्यूशन के कारण प्रेगनेंसी के कॉम्प्लिकेशन बढ़ सकते हैं.

Pollution side effect: प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गई है, खासकर दिल्ली (Delhi Pollution), एनसीआर के आसपास की जगह पर एयर क्वालिटी इंडेक्स बद से बदतर होता जा रहा है और इसका प्रभाव वहां पर रहने वाले लोगों को गंभीर रूप से पड़ रहा हैं. सांस लेने में समस्या, अस्थमा, सर्दी खांसी जैसी समस्या तो आम है.

हाल ही में एक रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसमें बताया है कि प्रदूषण का गर्भावस्था (pregnancy) पर भी गहरा असर पड़ता है. वायु, जल, ध्वनि और मिट्टी प्रदूषण मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों की सेहत को प्रभावित कर सकता है. चलिए आपको बताते हैं इस रिसर्च के बारे में और कैसे प्रदूषण प्रेगनेंसी कॉम्प्लिकेशन (how pollution can affect pregnancy) को बढ़ा सकता है. 

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

प्रेगनेंसी के कॉम्प्लिकेशन को बढ़ा सकता है प्रदूषण 

हाल ही में हुई एक रिसर्च के अनुसार PM2.5 प्रदूषण के संपर्क में आने से गर्भवती महिलाओं में सूजन का खतरा बढ़ जाता है, जिसके कारण संभावित रूप से जन्म के समय कम वजन और समय से पहले जन्म जैसे प्रभाव पड़ सकते हैं. इतना ही नहीं यह प्रदूषण गर्भ में पल रहे बच्चे में जन्मजात बीमारियों का कारण भी बन सकता है, आइए आपको बताते हैं कैसे- 

बच्चों के विकास पर प्रभाव डालें प्रदूषण 

वायु प्रदूषण गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग और अंगों के विकास में बाधा पैदा कर सकता है, जिसमें जन्म के समय बच्चे का वजन कम होने की संभावना बढ़ जाती है. 

प्रीटर्म लेबर 

प्रदूषण के कारण ब्लड फ्लो में बाधा पैदा हो सकती है, जिसके कारण प्रेग्नेंट लेडी को डिलीवरी से पहले प्रीटर्म लेबर का खतरा बढ़ जाता है. इतना ही नहीं लंबे समय तक वायु प्रदूषण के संपर्क में रहने से मिसकैरेज होने के चांसेस भी रहते हैं. 

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

आनुवंशिक बीमारियां 

प्रदूषण से डीएनए में बदलाव होने की संभावना भी बढ़ जाती है, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे में अनुवांशिक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इतना ही नहीं ध्वनि प्रदूषण और विषैले पदार्थ के संपर्क में आने से बच्चों के दिमाग और न्यूरोलॉजिकल डेवलपमेंट में भी प्रॉब्लम आ सकती है. 

ऐसे करें बचाव 

गर्भवती महिलाएं अगर प्रदूषण वाले क्षेत्र में रहती हैं, तो बाहर निकलने से पहले उन्हें अच्छी क्वालिटी का N95 मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. घर के अंदर एयर क्वालिटी को बनाए रखने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें, ज्यादा ट्रैफिक और प्रदूषण वाले क्षेत्रों में जाने से बचें. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करें, खूब सारा पानी पिएं और रेगुलर एक्सरसाइज करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: डायबिटीज का मरीज बना सकती है आपकी ये आदत, तुरंत सुधार लें वरना..

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget