एक्सप्लोरर

दही से कम होगा बालों का झड़ना, घर पर बनाएं ये 5 हेयर मास्क

स्वास्थ्य के लिए दही बहुत जरूरी है लेकिन इसके अलावा खूबसूरत बाल और सुंदर त्वचा के लिए भी दही का इस्तेमाल किया जाता है. दही आपके बालों को भरपूर पोषण, बालों को मुलायम, चमकदार और घना बनाने का काम करती है. आइये जानते हैं बालों के लिए कितनी फायदेमंद है.

आजकल हर दूसरा व्यक्ति बालों के झड़ने, असमय सफेद होने या डैंड्रफ से परेशान हैं इस सबकी वजह प्रदूषण, ज्यादा केमिकल यूज करना और खान पान में आने वाला बदलाव है. ऐसे में बालों से जुड़ी इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए आज हम आपको एक बेहद आसान घरेलू नुस्खा बता रहे हैं. खाने में दही तो हर कोई खाता है. लेकिन क्या आपको पता है दही सिर्फ खाने के लिए ही इस्तेमाल नहीं की जाती, बल्कि बाल और स्किन की कई समस्याओं में भी दही बहुत फायदेमंद है.

दही का इस्तेमाल कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है. बालों का झड़ना और सफेद होने की समस्या में भी दही कारगर साबित होती है. दही को पैक की तरह बालों पर लगाने से रूसी खत्म हो जाती है, बालों का झड़ना और सफेद होना बंद हो जाता और बालों में चमक आ जाती है. आइये जानते हैं घर पर कैसे बनाएं दही से हेयर मास्क और इन हेयर पैक को कैसे इस्तेमाल करेंय

1- दही, एलोवेरा और अंडे से बनाएं मास्क दही, अंडा और एलोवेरा तीनों ही बालों के लिए बहुत फायदेमंद हैं. अगर आप इस मास्क को हफ्ते में 2-3 बार लगाते हैं तो आपके बालों की सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी. मास्क बनाने के लिए आप 250 ग्राम दही में 2 चम्मच से एलोवेरा जेल और 2 अंडे मिला लें. अब इसे अच्छी तरह से फेंट लें. इस पेस्ट को आप अपने बालों की जड़ों पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें. जब ये सूख जाए तो नॉर्मल पानी से इसे अच्छी तरह धो लें. आप चाहें तो कोई माइल्ड शैंपू से भी बालों को धो सकते हैं.

2- दही, मुल्तानी मिट्टी और त्रिफला से बनाएं मास्क

बालों के झड़ने की समस्या से निजात दिलाने का काम करेगा ये हेयर मास्क. अगर आप इस पैक को हफ्ते में 1 बार भी लगाते हैं तो इससे बालों का झड़ना बंद हो जाएगा. इसे बनाने के लिए आपको एक कटोरी दही, 4 चम्मच त्रिफला चूर्ण, 4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और आधा नींबू का रस मिलाना है. इस मिश्रण को रातभर रख दें. सुबह इस पेस्ट को बालों की जड़ों पर लगाएं.  करीब 1 घंटे के बाद सादा पानी से बालों को धो लें.
3- दही और अंडे से बनाएं मास्क दही के साथ अंडा मिलाकर लगाने से बाल मुलायम और शाइनी बनते हैं. अंडे का सफेद हिस्सा नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है. इसके लिए आप 2 चम्मच दही में 2 अंडों का सफेद वाला हिस्सा मिक्स कर लें. इस पैक को बालों पर आधे घंटे तक लगाएं. सूखने पर इसे पानी या शैम्पू से धो लें. दही के साथ मिलाकर लगाने से अंडे की बदबू कम हो जाती है
4- दही, मेंहदी और करी पत्ते का हेयरमास्क बालों के झड़ने के लिए ये एक और असरदार हेयर मास्क है इसके लिए आप 2 चम्मच मेंहदी, 2 चम्मच करी पत्ता पाउडर और इसमें 3 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे बालों में लगाएं और करीब 45 मिनट के लिए छोड़ दें. अब इसे पानी से धो लें. इससे आपके बाल झड़ना कम हो जाएंगे.
5- दही, मेथी और आंवला का हेयरमास्क बालों में चमक लाने के लिए आप आधा कप दही, 2 चम्मच आंवला पाउडर और 1 चम्मच मेथी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इसे गीले बालों पर लगा लें. 20 मिनट बाद हल्के गरम पानी से सिर को धो लें.

क्यों फायदेमंद है दही का मास्क

दही में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है जो बालों के लिए फायदेमंद होता है. दही में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जिससे सिर में होने वाले इनफेक्शन खत्म हो जाते हैं. दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड बालों को नमी देता है जिससे बालों का रूखापन और ड्राईनेस खत्म हो जाती है. दही का मास्क लगाने से बाल मजबूत बनते हैं. Chanakya Niti: साहस और समझदारी से ही जीवन में मिलती है सफलता

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget