एक्सप्लोरर

इन लोगों को खाली पेट जरूर पीना चाहिए किशमिश का पानी, जानें इसके फायदे

हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीना चाहिए.किशमिश के पानी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है.

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का सही से ख्याल नहीं रख पाते हैं. जिसकी वजह से हमें आगे चलकर कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं. जब हमें ये परेशानियां होती हैं तो हम सीधे डॉक्टर या उनके द्वारा बताई गई दवाइयों पर निर्भर हो जाते हैं. लेकिन यह बात हमारे दिमाग से निकल जाती है कि नैचुरल  में भी हमारे लिए कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमें कई तरह की परेशानियों से राहत दिला सकती हैं.

इन्हीं चीजों में से एक है किशमिश. शायद ही कोई ऐसा हो जिसे किशमिश खाना पसंद न हो. यह छोटी सी और मीठी चीज न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. इसका सेवन आप किसी भी तरह से कर सकते हैं, लेकिन यह सबसे ज्यादा फायदेमंद तब साबित होती है जब हम इसे सुबह खाली पेट पानी में भिगोकर इसका सेवन करते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए सुबह खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। तो आइए जानते हैं इन लोगों के बारे में विस्तार से.

कमजोर इम्युनिटी वाले को जरूर पीना चाहिए किशमिश का पानी
अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो आपको रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी जरूर पीना चाहिए. इसके नियमित सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और आप कम बीमार पड़ते हैं. अगर आप बदलते मौसम के साथ बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो आपको हर सुबह इसका सेवन जरूर करना चाहिए. किशमिश में विटामिन सी पाया जाता है जो आपको बीमारियों और संक्रमण से बचाने में मदद करता है.

शरीर में आयरन की कमी होने पर
अगर आप आयरन की कमी से पीड़ित हैं, तो आपको सुबह खाली पेट किशमिश का पानी जरूर पीना चाहिए। किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन होता है. जिसकी वजह से आपको आयरन की कमी की समस्या से राहत मिल सकती है. इसका सेवन करने से आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बढ़ती हैं और खून की कमी भी दूर होती है. यह आपको एनीमिया की समस्या से भी राहत दिला सकता है.

जिन लोगों को स्किन संबंधी प्रॉब्लम है उन्हें भी पीना चाहिए
अगर आपको त्वचा संबंधी समस्याएं हैं, तो आपको किशमिश के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए. इनमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. इनमें विटामिन ए और ई होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. जब आप भीगी हुई किशमिश का सेवन करना शुरू करते हैं, तो यह आपकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी धीमा कर देती है.

ये भी पढ़ें: स्पेस से लौटने के बाद इन गंभीर बीमारियों का शिकार होते हैं एस्ट्रोनॉट्स, ये हैं लक्षण

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फायदेमंद
जब आपके शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं, तो इससे आपके बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है. अगर समय रहते शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर नहीं निकाला जाए तो ये कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं. अगर आप अपने शरीर को अंदर से साफ करना चाहते हैं तो आपको किशमिश के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें: चार साल के बच्चे ने बहन को डोनेट किए स्टेम सेल्स, कम से कम किस उम्र में कर सकते हैं यह काम?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Steroids and Hormonal Imbalance: क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget