एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR में स्मॉग का क़हर जारी, आज नहीं होगा ऑड ईवन पर फैसला: सूत्र

जानकारों के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में अगले 7-8 दिनों तक ऐसे ही हालात रहेंगे, क्योंकि अभी वैस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बारिश जैसे हालत नहीं है.

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों की सांसों पर जहरीली धुंध का अटैक हुआ है, स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है, चारों तरफ लोग मास्क पहनकर घूमते नजर आ रहे हैं, हालात ऐसे हैं कि लोग घरों में कैद हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक आज दिल्ली में एक बार फिर ऑड ईवन लागू करने पर फैसला नहीं होगा. पहले दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने कहा कि हम ऑड ईवन एक फिर लागू करने पर विचार कर रहे हैं.

दिल्ली एनसीआर में स्कूल बंद - दिल्ली में रविवार तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है - नोएडा में 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी है - गाजियाबाद में आज स्कूलों की छुट्टी है - यूपी के हापुड़ में भी आज स्कूल बंद रहेंगे - पंजाब में सभी स्कूलों की तीन दिन तक छुट्टी रहेगी - गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक खुलेंगे स्कूल

धुंध की वजह क्या है ? पंजाब और हरियाणा में किसान लगातार पराली जला रहे हैं, जिसका धुंआ दिल्ली तक आ रहा है. और ये धुआं आसमान में जाकर ठहर गया है. इस धुएं का संपर्क नमी से हो रहा जिससे जहरीली गैस बन रही और दिल्ली-एनसीआर गैस का चैंबर बन रहा है. जहरीली हवा फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रही है. delhi

एनजीटी ने पराली जलाने पर रोक लगा रखी है बावजूद इसके किसान रुक नहीं रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों राज्य के मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए बैठक करने की मांग की है.

एक सांस में जा रहा है 22 सिगरेट का धुआं दिल्ली की हवा कितनी जहरीली हो गई है आप इसका अंदाजा इस तरह लगा सकते हैं कि एक सांस लेने का मतलब एक साथ 22 सिगरेट का धुंआ पीना है. दिल्ली सरकार ने लोगों को घरों में रहने की एडवाइजरी जारी की है. इसके साथ ही बाहर निकलने वालों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की है,

उपराज्यपाल ने दिए कई निर्देश दिल्ली में स्मॉग अटैक को कम करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल ने कई उपायों को मंजूरी दी है.दिल्ली में बाहरी ट्रकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है.  दिल्ली में चल रहे निर्माण के काम को रोकने का भी आदेश दे दिया गया है.

तीनों नगर निगमों को सड़कों की सफाई और सड़कों पर पानी के छिड़काव करने का आदेश दिया है. इसके अलावा गाड़ियों को सड़क पर आने से रोकने के लिए पार्किंग चार्ज में चार गुना से ज्यादा का इजाफा कर दिया गया है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exam Preparation: क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget