एक्सप्लोरर

Weight Loss: क्या सच में आपको स्लिम बनाती है स्लिमिंग बेल्ट, जानें कैसे करती है काम

Slimming Belt : क्या आप भी मोटापा दूर करने के लिए स्लिमिंग बेल्ट या कंप्रेशन बेल्ट का सहारा लेते हैं? क्या आपको भी लगता है कि यह बेल्ट वजन घटाने, स्लिम बनाने में मदद करता है? यहां जानें, सच्चाई.

Slimming Belt Reality: स्लिमिंग बेल्ट या कंप्रेशन बेल्ट.. जिसका इस्तेमाल मोटापा कम करने, वजन घटाने और स्लिम (Slim) दिखने में किया जाता है. आजकल स्लिमिंग बेल्ट (Slimming Belt) का इस्तेमाल ट्रेंडिंग में है. हर दूसरा व्यक्ति इसका इस्तेमाल करता दिख जाता है.
 
माना जाता है कि स्लिमिंग बेट आपके पेट की फैट को कम करता है. इसके इस्तेमाल से आपको पसीना आता है और आपका बेली फैट (Belly Fat) कम होने लगता है. कई बार इसको लेकर सवाल भी उठते हैं कि क्या सच में यह बेल्ट मोटापा कम करने और स्लिम बनाने में काम आता है? आइए आपको बताते हें स्लिमिंग बेल्ट से जुड़ी हर बात...
 
स्लिमिंग बेल्ट क्या होता है?
कई बार टीवी या अन्य प्रचार के साधनों में आपने देखा होगा कि स्लिमिंग बेल्ट के इस्तेमाल से वजन कम होता है. यह तुरंत ही ऐसा दिखाता है, जिससे कई लोग प्रभावित हो जाते हैं और ऑर्डर कर देते हैं लेकिन इससे सावधान रहने की जरुरत है. क्योंकि अगर आप वर्कआउट कर रहे हैं और उस वक्त इस बेल्ट को पहनते हैं तो एक-दो इंच कम करने में मदद मिल सकती है लेकिन कुछ देर बार आपका फैट डिकंप्रेस होने के बाद नॉर्मल हो जाएगा. इसका मतलब यह हुआ कि ये बेल्ट शरीर पर अस्थायी प्रभाव डालते हैं इसका असर ज्यादा देर तक नहीं रह पाता. 
 
क्या सचमुच स्लिम बनाता है स्लिमिंट बेल्ट
  • इस बेस्ट का असर ज्यादा देर तक नहीं रहता. अगर आप अपनी कमर पर कोई मोटा कपड़ा पहनते हैं, तो पेट से ज्यादा पसीना निकलना स्वभाविक है. इससे आपकी बॉडी में मौजूद पानी का वजन कम होता है और आप कुछ समय के लिए स्लिम हो सकते हैं.
  • इन बेल्ट्स का इस्तेमाल करने के बाद आपको महसूस हो कि आप पतले हो गए हैं लेकिन जब भी आप बाद में देखेंगे तो आपका पेट पहले जैसा ही दिखाई देगा. आपके वजन में एक इंच की भी कमी नहीं दिखाई देगी.
  • स्लिमिंग बेल्ट से मोटापा कम करने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. कई लोगों को लगता है कि स्लिमिंग बेल्ट पहनने के बाद, कमर से पसीने के कारण वजन में कमी आ जाती है. लेकिन यह संभव नहीं है. 
  • सबसे अहम बात यह कि मोटापा कम करने, पतले होने, स्लिम बनने का कोई शॉर्टकट तरीका नहीं होता. इसलिए अगर आपको इन समस्याओं से छुटकारा पाना है तो योग और एक्सरसाइज का सहारा लें. अपनी डाइट में पौष्टिक आहार को शामिल करें.
इस तरह कम करें फैट
  • अगर आप वजन घटाना, मोटापा कम करना चाहते हैं, तो रनिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग सबसे अच्छा माध्यम हो सकता है. 
  • बॉडी में फैट कम करने के लिए हर दिन योग और व्यायाम करें. हफ्ते में एक या दो दिन भी ऐसा करना फायदेमंद होगा.
  • स्लिमिंग बेल्ट के चक्कर में पड़ने की बजाय अपने कोर को स्ट्रॉन्ग बनाएं, ऐसे एक्सरसाइज करें जो आपको हर तरह से फिट बनाएं.
  • वेट लॉस और कंट्रोल करने के लिए प्रोटीन काफी कारगर होता है. ज्यादा मात्रा में प्रोटीन खाने से हार्मोन PYY भूख को कम करता है. प्रोटीन शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ने में सहायक होता है. इससे वजन घटता है और आप फिट रहते हैं. इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन का ज्यादा इस्तेमाल करें.
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.)
 
 
ये भी पढ़ें
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget