एक्सप्लोरर

खाना खाने के तुरंत बाद सोना सेहत के लिए खतरनाक! जानें हर भोजन के बाद 100 कदम चलना क्यों जरूरी?

आपने अपने बड़े-बूढ़ों को समय पर भोजन करते और भोजन करने के बाद टहलते हुए जरूर देखा होगा. क्या आपने कभी सोचा है कि वे ऐसा क्यों करते हैं?

आजकल के खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियां लग रही हैं. कुछ गलत आदतें भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, जैसे खाना खाकर तुरंत बिस्तर पकड़ लेना. बहुत से लोग खाना खाने के बाद तुरंत सोना पसंद करते हैं. जबकि खाने के तुरंत बाद सोने की गलती किसी को भी नहीं करनी चाहिए. अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं या बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो भोजन करने के बाद तुरंत सोने के बजाय कुछ कदम चलने की आदत डालें. 

आपने अपने बड़े-बूढ़ों को समय पर भोजन करते और भोजन करने के बाद टहलते हुए जरूर देखा होगा. क्या आपने कभी सोचा है कि वे ऐसा क्यों करते हैं? दरअसल खाना खाने के बाद टहलने या चहलकदमी करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है. आयुर्वेद भी खाने के बाद टहलने की गतिविधि पर जोर देता है. आयुर्वेद का मानना है कि हर व्यक्ति को खाना खाने के बाद कम से कम 100 कदम चलना चाहिए. इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं. 

भोजन करने के बाद 100 कदम क्यों चलना चाहिए? 

1. बेहतर डाइजेशन: आयुर्वेद के मुताबिक, खाना खाने के बाद टहलने से पाचन क्रिया तेज हो जाती है यानी आपने जो खाया है, वो जल्दी पच जाता है. टहलने से सिर्फ भोजन को जल्दी पचाने में ही मदद नहीं मिलती, बल्कि पोषक तत्वों को तेजी अब्जॉर्ब करना भी आसान हो जाता है. टहलने से अपच, पेट में दर्द और सूजन की दिक्कत नहीं होती.

2. बढ़ता है मेटाबॉलिज्म: भोजन करने के बाद टहलने से मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है, जो पोषक तत्वों को जल्दी अब्जॉर्ब करने और खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है. इससे आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहती है और वजन भी कंट्रोल में रहता है.

3. ब्लड शुगर कंट्रोल: खाना खाने के बाद टहलने की आदत आपके ब्लड शुगर के लेवल को स्टेबल बनाए रखने का काम करती है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको हर भोजन के बाद टहलना चाहिए. 

4. कंट्रोल में रहेगा वजन: भोजन करने के बाद टहलने से खाना जल्दी पच जाता है. इसकी वजह से आपके पेट पर अत्यधिक भार नहीं रह जाता. टहलने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कंट्रोल में बना रहता है.

5. अच्छी नींद: भोजन के बाद टहलने से जल्दी और अच्छी नींद आती है. क्योंकि टहलने से खाना जल्दी पच जाता है, जो सोते वक्त दिक्कत का कारण नहीं बनता और आपको हल्का महसूस कराता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: अगर शरीर में महसूस हो रहीं ये 4 दिक्कतें, तो समझ जाएं कि आप जरूरत से ज्यादा नमक खा रहे हैं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget