एक्सप्लोरर

अगर शरीर में महसूस हो रहीं ये 4 दिक्कतें, तो समझ जाएं कि आप जरूरत से ज्यादा नमक खा रहे हैं

NHS के मुताबिक, वयस्कों को एक दिन में 6 ग्राम से ज्यादा नमक यानी एक चम्मच से ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि इससे ज्यादा खाने से आपके शरीर को कई बड़े नुकसान झेलने पड़ सकते हैं.

Health Risk Of Eating Too Much Salt: किसी भी चटपटे और तीखे पकवान में स्वाद भरने का काम नमक ही करता है. रोजमर्रा में खाए जाने वाले अधिकतर भोजन में नमक का इस्तेमाल किया जाता है. नमक एक ऐसा इंग्रेडिएंट है, जिसको कम खाना भी नुकसानदायक है और ज्यादा खाना भी. अगर आप कम नमक खाएंगे तो शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है, जिसकी वजह से मांसपेशियों में दर्द या ऐंठन, थकान, बैचेनी, सिर दर्द, चिड़चिड़ापन और भूलने की समस्या पैदा हो सकती है. लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा नमक खाएंगे तो इसके भी कई नुकसान आपको देखने को मिलेंगे. 

ज्यादा नमक खाने से शरीर पर कई बुरे प्रभाव पड़ते हैं. आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं. ब्रिटेन के नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, वयस्कों को एक दिन में 6 ग्राम से ज्यादा नमक यानी एक चम्मच से ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि इससे ज्यादा खाने से आपके शरीर को कई बड़े नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. ज्यादा नमक आपकी बॉडी में नेचुरल सोडियम बैलेंस को प्रभावित कर सकता है. आपको हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी हो सकती है, जो दिल से जुड़े रोगों को हवा देने का कारण बनता है.

ज्यादा नमक खाने के भी शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं. अगर आप रोजाना जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं तो आप अपने शरीर में इन लक्षणों को महसूस कर सकते हैं:-

1. सिर दर्द: ज्यादा नमक खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा हो सकती है, जो गंभीर सिर दर्द का कारण बनती है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, ये सिर दर्द हल्का भी हो सकता है और तेज भी. अगर खाना खाने के 1-2 घंटों के दौरान आपको सिर में दर्द महसूस होता है, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में सोडियम का लेवल ज्यादा नमक खाने की वजह से बढ़ गया है.

2. हाथों और पैरों में सूजन: हाथों और पैरों की उंगलियों और टखनों में सूजन सोडियम का लेवल बढ़ने की वजह से हो सकती है, जिसे एडीमा के नाम से भी जाना जाता है. बहुत ज्यादा देर तक कहीं बैठने या लंबी यात्रा के दौरान सूजन की समस्या बढ़ सकती है. अगर आप लगातार यह समस्या महसूस कर रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

3. हाई ब्लड प्रेशर: ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है. अगर खाना खाने के 30 मिनट के अंदर या बाद में आपको शरीर में दिक्कत महसूस हो तो समझ जाएं कि ब्लड प्रेशर या ब्लड वैसल्स पर इसका प्रभाव पड़ा है. हाई ब्लड प्रेशर को अगर बिना इलाज के ही छोड़ दिया जाए तो समस्या और बढ़ सकती है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा पैदा हो सकता है.  
अगर कोई भी नमकीन चीज खाने के बाद आप आंखों की रोशनी में धुंधलापन, दिल का तेजी से धड़कना, सांस की तकलीफ, सीने में दर्द, नाक से खून आना जैसे लक्षणों को महसूस करें तो समझ जाएं कि ब्लड प्रेशर बढ़ गया है.  

4. बार-बार पेशाब लगना: ज्यादा नमक या ज्यादा नमकीन चीजों को खाने से प्यास बढ़ सकती है. प्यास बुझाने के लिए आप अत्यधिक पानी पिएंगे, जिसके प्रभाव से आपको बार-बार पेशाब लगेगी. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Mouth Cancer: मुंह के कैंसर के इन 6 लक्षणों को नहीं पहचान पाता इंसान, और फिर बढ़ती चली जाती है बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?

वीडियोज

Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget