एक्सप्लोरर

Young Tips:अगर किचन में मौजूद हैं ये चीजें तो हमेशा दिखेंगी 'जवां', 40 की उम्र में दिखेंगी 25 जैसी

Always Stay Young : अगर आप चाहती हैं कि हमेशा जवां दिखे तो सबसे पहले आपको तनावमुक्त होना पड़ेगा. खुश रहें और कम उम्र के लिए किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल करें...

Skin Care Tips : हमेशा जवां और खूबसूरत दिखना कौन नहीं चाहता. अपनी उम्र छुपाने के लिए कुछ लोग मेकअप करते हैं, कुछ सर्जरी करवाते हैं लेकिन अगर आप इन सब चीजों से बचना चाहती हैं और यंग भी दिखना चाहती हैं तो आप कुछ नेचुरल उपाय (Natural Remedies) कर सकती हैं. इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी. आपके किचन में ही कुछ ऐसे सामान हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपनी उम्र से 10 साल कम लग सकती हैं. आइए आपको ऐसी ही चीजों को बताते हैं, जो आपकी ढलती उम्र को कम बना देंगे... 
 
आलू में छुपा है खूबसूरती का राज
हर किचन (Kitchen) में आलू आसानी से पाया जाता है. इनमें खूबसूरती का राज होता है. इनके इस्तेमाल से उम्र का असर भी कम होता है. आलू में विटामिन-सी, विटामिन-B6,फास्फोरस और जिंक पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. यह चेहरे के लिए रामबाण साबित होता है. आलू के रस को चेहरे (Skin Care Tips) पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं और रंग भी साफ होता है. 
 
टमाटर खाएं, बढ़ती उम्र मानों कम सी हो जाए
टमाटर में मौजूद पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और आपको सुंदर और जवां बनाता है.टमाटर का रस चेहरे को गोरा और चमकदार बनाने में काफी हेल्प करता है. ये अल्ट्रावॉयलट किरणों से होने वाले नुकसान से भी चेहरे की सुरक्षा करता है. टमाटर का सलाद हर दिन खाने से चेहरे की ग्लो बनी रहती है.
 
अंकुरित अनाज से पाएं खूबसूरती
अगर आपको अपनी उम्र पर काबू पाना है तो आज से ही अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव कर लें. खाने से ज्यादा आप अपनी डाइट में अंकुरित अनाज को शामिल करें. चना, सोयाबनी और मूंग को अंकुरित कर हर दिन खाएं. इसमें विटामिन्स, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी हेल्थ को भी अच्छा बनाता है और स्किन पर ग्लो भी लाता है. 
 
ओमेगा-3 फूड करें यूज
आप खूबसूरत और जवां दिखने के लिए अपनी डाइट में अंडा, अखरोट , फिश जैसे ओमेगा -3 वाले सामान शामिल करें. ये आपके चेहर पर कभी भी झुर्रियां नहीं पड़ेगी। त्वचा में कसावट बनाए रखते हैं. आप अपने चेहरे की ग्लो बरकरार रखने के लिए पानी का ज्यादा सेवन करें.
 
ग्रीन टी से पाएं निखार
आप ग्रीन टी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकती हैं. इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होती है। हर दिन दो से तीन कप ग्रीन टी पीने से एक्स्ट्रा चर्बी दूर होती है. चेहरे की ग्लो भी बनी रहती है. इससे आप हमेशा कम उम्र की लगती हैं.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
Shamonda Virus: फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा
फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget