एक्सप्लोरर

लंबे समय तक बैठे रहने से सर्वाइकल की हो सकती है समस्या, जानिए कैसे करें दूर

Cervical Pain Prevention Tips: लंबे समय तक बैठकर काम करने से गर्दन और रीढ़ पर असर पड़ता है, जिससे सर्वाइकल दर्द और अकड़न की समस्या बढ़ती है. जानें इसके कारण और बचाव के उपाय.

Cervical Pain Prevention Tips: घंटों तक लैपटॉप के सामने बैठकर काम करना, मोबाइल पर झुककर स्क्रॉल करना और बिना ब्रेक के लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहना हमारी सेहत पर गहरा असर डालता है. इसका सबसे बड़ा शिकार हमारी गर्दन और रीढ़ की हड्डी बनती है, जिससे धीरे-धीरे सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस (Cervical Spondylosis) की समस्या सामने आती है. यह दर्द और अकड़न न केवल काम को प्रभावित करती है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता को भी कम कर देती है.

डॉ. सुभाष गोयल बताते हैं कि सर्वाइकल की समस्या आज सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि 25 से 40 वर्ष की उम्र के युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है.

ये भी पढ़े- क्या चंद्रग्रहण से प्रेग्नेंट महिला के बच्चे पर पड़ता है असर, जान लें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

लंबे समय तक बैठना क्यों है खतरनाक?

जब हम लगातार लंबे समय तक बैठे रहते हैं, तो हमारी रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. खराब पोश्चर और बिना हिले-डुले बैठना मांसपेशियों को कठोर बना देता है. यही आदत समय के साथ सर्वाइकल पेन, गर्दन में अकड़न, सिरदर्द और हाथों में झनझनाहट जैसी समस्याओं का कारण बनती है.

सर्वाइकल से बचने के आसान उपाय

  • हर 30 मिनट में ब्रेक लें काम के बीच खड़े होकर 2 मिनट टहलें या हल्की स्ट्रेचिंग करें.
  • सही पोश्चर अपनाएं कुर्सी पर सीधे बैठें और लैपटॉप/कंप्यूटर को आंखों की लेवल पर रखें.
  • गर्दन की स्ट्रेचिंग करें दिन में 2 बार गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे घुमाएं.
  • योगासन और प्राणायाम भुजंगासन, ताड़ासन, गोमुखासन और अनुलोम-विलोम बहुत लाभकारी माने जाते हैं.
  • गर्म पानी की सिंकाई सर्वाइकल पेन होने पर गर्म पानी की बोतल या तौलिये से सिकाई करना राहत देता है.

खानपान में रखें ध्यान

  • सही आहार भी सर्वाइकल दर्द से बचाने में मददगार है.
  • हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और विटामिन D युक्त आहार लें.
  • दूध, पनीर, हरी सब्जियां और सूरज की रोशनी इसके बेहतरीन स्रोत हैं.
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड (अलसी, अखरोट, मछली) भी सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है.

लाइफस्टाइल में बदलाव

  • मोबाइल इस्तेमाल करते समय उसे आंखों की लेवल पर रखें.
  • लंबे समय तक लगातार गाड़ी न चलाएं.
  • ऑफिस में एर्गोनॉमिक चेयर का इस्तेमाल करें.
  • रोजाना 20 मिनट वॉक या हल्की एक्सरसाइज जरूर करें.

इसे भी पढ़ें- 6 साल की उम्र में मोटापा और 10 साल की उम्र में डायबिटीज, छोटे-छोटे बच्चों को क्यों हो रहीं लाइफस्टाइल वाली बीमारियां?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget