एक्सप्लोरर

आपको कैसे पता चलेगा कि मल्टीविटामिन या हेल्थ सप्लीमेंट खाने का वक्त आ चुका है? नहीं तो समय से पहले बूढ़े हो जाएंगे

How to Know Multivitamin is Necessary: आजकल लगभग हर कोई हेल्दी खाने से ज्यादा मल्टीविटामिन खा रहा है. लेकिन हमें पता कैसे चलेगा कि कब मल्टीविटामिन खाना शुरू करना चाहिए और शरीर को इसकी वाकई जरूरत है.

Multivitamin Use in Hindi: क्या आप भी मल्टीविटामिन ले रहे हैं या इसके खाने के बारे में सोच रहे हैं. क्या आप भी टीवी, सोशल मीडिया या अखबारों में देखकर मल्टीविटामिन या हेल्थ सप्लीमेंट लेने का मन बना चुके हैं. आंकड़ों के मुताबिक भारत में साल 2022 में विटामिन सी, जिंक और मल्टीविटामिन की 500 करोड़ से अधिक गोलियां बेची गईं. साल 2019 के मुकाबले यह 100 प्रतिशत ज्यादा हैं.  35-44 साल की उम्र के 48 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जो रोजाना मल्टीविटामिन का यूज करते हैं.  

कोरोनावायरस महामारी ने लोगों को इम्युनिटी का मतलब समझा दिया. लोगों के दिल और दिमाग पर यह डर इतना हावी है कि लोग बिना सोचे समझे विटामिन खा रहे हैं. नतीजा ये हुआ कि ज्यादातर लोग बिना डॉक्टर का सलाह लिए विटामिन खाने लगे जिसकी वजह से बीमार तक हो गए. आपको बता दें कि विटामिन की अधिकता भी शरीर को नुकसान पहुंचाती है. इससे लिवर -किडनी भी डैमेज हो सकता है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि हमें कैसे पता चलेगा कि हमारे शरीर को अब मल्टीविटामिन की जरूरत है? 

मल्टीविटामिन है क्या?

शरीर में होने वाली कमजोरी को दूर करने के लिए डॉक्टर अक्सर मल्टीविटामिन खाने की सलाह देते हैं. साथ ही शरीर अंदर से मजबूत और इम्युनिटी मजबूत रहे इसलिए मल्टीविटामिन शरीर के लिए जरूरी भी होती है. मल्टीविटामिन टेबलेट इस तरह से तैयार कि जाती है जिसमें विटामिन, आयरन और दूसरे कई तरह के पोषक तत्व को शामिल किया जाता है. इसे टैबेलेट, कैप्सूल, पाउडर, सिरप, या इंजेक्टेबल फॉर्म में तैयार किया जाता है.  

मल्टीविटामिन के प्रोडक्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

एक व्यक्ति को कब मल्टीविटामिन खाना शुरू करना चाहिए

कमजोरी, नींद की कमी,  हड्डी में दर्द, ज्वाइंट्स पेन, स्किन पर व्हाइट स्पॉट,  मशल्स पेन, दांत का झड़ना, बाल झड़ना, स्किन प्रॉब्लम, रैशेज, किसी काम में मन नहीं लगना ऐसी कई सारी दिक्कतों से अगर आप गुजर रहे हैं तो समझ जाए आपको डॉक्टर से एक बार चेकअप करवा लेना चाहिए.  यह दिक्कतें आपको कई दिनों से हो रही है तो सबसे पहले आपको एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए. इसके बाद डॉक्टर के कहने पर ही मल्टीविटामिन शुरू करना सही रहता है. आप खुद से कभी भी मल्टीविटामिन न खाएं वरना इसके नुकसान भी हो सकते हैं. वैसे तो मल्टीविटामिन टैबलेट 14 साल से 90 साल के बुजुर्ग तक खा सकते हैं. यह शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व देने में सहायक है. वैसे यह तो पूरे दिन में किसी वक्त भी खाया जा सकता है. लेकिन इसे खाने के बाद आपके पेट में दर्द होता है तो आप दोपहर को सोने से पहले इसे खाने की कोशिश करें. लेकिन एक बात का हमेशा ख्याल रखें कि इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

इस लिंक पर जाकर देखें किस मल्टीविटामिन के क्या फायदे

विटामिन और मल्टीविटामिन में होता है ये फर्क

मल्टीविटामिन फलों और सब्जियों में मौजूद विटामिन और आयरन के बदले ले सकते हैं. विटामिन सी, विटामिन डी, जिंक, विटामिन ए, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कई विटामिन्स वाली गोलियां और कैप्सूल मार्केट में मिलते हैं. मल्टीविटामिन को मल्टीस, मल्टीपल या विटामिन के रूप में भी जाना जाता है. आमतौर पर इंसान के शरीर को 13 विटामिन और 15 आयरन की जरूरत पड़ती है. इसके अलावा मल्टीविटामिन में कई सारी चीजें होती है. जैसे- अमीनो एसिड,  ओमेगा-3 फैटी एसिड आदि.पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए हर दिन एक मल्टीविटामिन लेना काफी है. हर दिन मल्टीविटामिन लेना हर दिन कई विटामिन लेने से अलग है. हर व्यक्ति अपने हिसाब से एक दो दिन पर विटामिन लेते हैं जो वह अपनी जरूरत के हिसाब से ले सकते हैं.  जबकि मल्टीविटामिन में सभी विटामिन और आयरन होते हैं, जिन्हें आपके शरीर को जरूरत न भी हो तो लेना पड़ता है क्योंकि उसके एक ही कैप्सूल में सभी कुछ होता है.

मल्टीविटामिन खाने के फायदे

इम्युनिटी बढ़ती है

विटामिन और आयरन से भरपूर मल्टीविटामिन इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काफी अच्छा है. मल्टीविटामिन में विटामिन सी होता है, जो आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बेहद मददगार साबित होता है. प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए विटामिन बी, डी और ई भी मददगार है. विटामिन बी6 बॉयोकैमिकल रिएक्शन में सुधार के लिए काफी जरूरी है. विटामिन ई बीमारियों से लड़ने में काफी अच्छा है. 

शरीर में एनर्जी की कमी को करता है दूर

जब आपको पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिलते हैं, तो आपका शरीर अक्सर थका हुआ और नींद में रहने लगता है. इससे कई चिकित्सीय समस्याएं उत्पन्न होती हैं. हर रोज मल्टीविटामिन लेने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी कम हो जाती है और आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है. इसकी वजह से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे. 

मेंटल हेल्थ के लिए है जरूरी

मल्टीविटामिन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं.  यह मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में भी फायदेमंद है. वैसे, आपके मस्तिष्क को भी सही ढंग से काम करने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है.कई तरह के शोध बताते हैं कि मल्टीविटामिन में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन बी12 मेमोरी लॉस की समस्या को कम करते हैं.

स्ट्रेस और डिप्रेशन

जब मेंटल की बात आती है तो हम तनाव और अवसाद को कैसे भूल सकते हैं. मल्टीविटामिन में विटामिन बी तनाव से जुड़े अमीनो एसिड के रक्त स्तर को कम करता है. साथ ही इससे मूड भी खुशनुमा हो जाता है.कुल मिलाकर, मल्टीविटामिन आपके तंत्रिका तंत्र को कम तनाव वाले हार्मोन उत्पन्न करने के लिए उत्तेजित करने में मदद करते हैं.

कैंसर और स्किन के लिए भी है फायदेमंद

यह दिल की बीमारी और कैंसर से बचाव करने में भी सहायक है. साथ ही यह आपके स्किन के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है. 

मल्टीविटामिन टैबलेट लेना चाहिए या नहीं?

मल्टीविटामिन टैबलेट में सभी विटामिन और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं. हालांकि, मल्टीविटामिन सप्लीमेंट को अधिक मात्रा में खाने से इससे जुड़े कुछ जोखिम भी हैं. सभी मल्टीविटामिन हर व्यक्ति अच्छा असर दिखाए ये भी जरूरी नहीं. क्योंकि हर व्यक्ति का शरीर एक जैसा नहीं होता. इसलिए, हमारा सुझाव है कि आप डॉक्टर से सलाह लेने के बाद मल्टीविटामिन खाना शुरू करें.  साथ ही, डॉक्टर द्वारा बताई गई या मल्टीविटामिन पर लिखी नियम के हिसाब से ही इसका खुराक लें. कुल मिलाकर बात यह है कि मल्टीविटामिन बहुत फायदेमंद होता है और आपके डाइट के लिए अच्छा होता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. किसी भी तरह का प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है. 

ये भी पढ़ें: दाद क्या एक इंसान से दूसरे में आसानी से फैल सकता है? जानें बरसात में इस बीमारी से बचने के उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Excessive Screen Time: मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
Testosterone Screening After 30 : क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
Cholesterol: 10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget