एक्सप्लोरर

लड़कियों को जिम में टाइट कपड़े पहनने चाहिए या नहीं? ये गलती पड़ सकती है भारी

Gym Wear for Women: जिम में टाइट कपड़े पहनना स्टाइलिश तो लगता है, लेकिन इससे स्किन और हेल्थ को नुकसान हो सकता है. जानिए इससे जुड़ी सच्चाई और सही विकल्प.

Gym Wear for Women: आज के दौर में फिट और फाइन दिखना हर लड़की की चाहत होती है. यही वजह है कि महिलाएं भी अब बड़ी संख्या में जिम जॉइन कर रही हैं और अपनी फिटनेस को लेकर पहले से कहीं ज़्यादा जागरूक हो गई हैं. जिम जाते समय स्टाइलिश दिखना भी उनके लिए एक तरह का मोटिवेशन बन गया है. ऐसे में टाइट फिटिंग वर्कआउट आउटफिट्स यानी बॉडी-हगिंग लेगिंग्स, टॉप्स और स्पोर्ट्स ब्रा पहनना एक ट्रेंड बन चुका है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये फैशन कहीं आपकी सेहत पर भारी तो नहीं पड़ रहा? इस पर एक फिटनेस एक्सपर्ट ज्योती ने बताया कि जिम में टाइट कपड़े पहनना आपकी स्किन और हेल्थ दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. 

ये भी पढ़े- किशमिश से शरीर को मिलने वाले फायदे, जान लेंगे तो हर रोज खाएंगे

स्किन इंफेक्शन का खतरा

जिम में शरीर से बहुत ज़्यादा पसीना निकलता है. अगर आपने बहुत टाइट कपड़े पहने हैं तो वह पसीना त्वचा पर लंबे समय तक बना रहता है. इससे बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, खासकर अंडरआर्म्स, कमर और थाई एरिया में दिक्कत होती है. 

ब्लड सर्कुलेशन पर असर

टाइट कपड़े शरीर की नसों को दबाते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है. लंबे समय तक ऐसे कपड़े पहनने से पैरों में सुन्नपन, ऐंठन या थकान जैसी समस्या हो सकती है. 

पसीना सूखने में दिक्कत

टाइट कपड़े पसीने को सोखने में सक्षम नहीं होते या हवा को पास नहीं होने देते. इससे शरीर ठंडा नहीं हो पाता और ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है, जो वर्कआउट के दौरान थकान या चक्कर आने का कारण बन सकती है. 

त्वचा पर रैशेज और एलर्जी

कुछ सिंथेटिक और टाइट फिटिंग कपड़े पसीने के साथ मिलकर त्वचा पर रैशेज और एलर्जी का कारण बन सकते हैं. कई बार इससे पिगमेंटेशन भी हो सकता है. 

फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह

फिटनेस एक्सपर्ट ज्योती बताती हैं कि वर्कआउट के लिए ऐसे कपड़े चुनने चाहिए जो स्किन-फ्रेंडली, थोड़े लूज फिटिंग हों, ताकि शरीर को आराम मिले और त्वचा खुलकर सांस ले सके. 

क्या पहनना है सही?

कॉटन और ड्राई-फिट फैब्रिक वाले कपड़े चुनें

थोड़े लूज़ फिटिंग कपड़े पहनें जो मूवमेंट में बाधा न डालें

पसीना सोखने वाले और हवा पास करने वाले फैब्रिक का चुनाव करें

वर्कआउट के बाद कपड़े तुरंत बदलें

ये भी पढ़ें: फैटी लिवर... एक साइलेंट किलर, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का खतरा; जानें कब हो जाएं सतर्क

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

IndiGo Flight Cancel: संकट में फंसी इंडिगो को DGCA ने दी बड़ी छूट, नाइट-ड्यूटी नियम में ढील, शर्तें लागू
संकट में फंसी इंडिगो को DGCA ने दी बड़ी छूट, नाइट-ड्यूटी नियम में ढील, शर्तें लागू
10वीं बार CM बनने पर नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई, जानिए क्या कहा
10वीं बार CM बनने पर नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई, जानिए क्या कहा
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Advertisement

वीडियोज

New Labour Code 2024: Take-Home Salary क्यों कम होगी ? Full Salary Breakdown Explained | Paisa Live
IPO Alert: Western Overseas Study Abroad Ltd. IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band|
GST का बड़ा खतरा: Property खरीदने में एक छोटी गलती और आपकी Property हो सकती है Attach| Paisa Live
India-Russia Mega Defense Deal! India को मिलेगी Russia की Nuclear-Powered Submarine
'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की China में गूंज, जानें क्या कहा?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IndiGo Flight Cancel: संकट में फंसी इंडिगो को DGCA ने दी बड़ी छूट, नाइट-ड्यूटी नियम में ढील, शर्तें लागू
संकट में फंसी इंडिगो को DGCA ने दी बड़ी छूट, नाइट-ड्यूटी नियम में ढील, शर्तें लागू
10वीं बार CM बनने पर नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई, जानिए क्या कहा
10वीं बार CM बनने पर नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई, जानिए क्या कहा
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Year Ender 2025: साल 2025 में साउथ की फिल्मों ने चटाई बॉलीवुड को धूल,  हिंदी की दो फिल्में ही बचा पाईं लाज
साल 2025 में साउथ की फिल्मों ने चटाई बॉलीवुड को धूल, हिंदी की दो फिल्में ही बचा पाईं लाज
IND vs SA: भारतीय खिलाड़ियों को खुद उठाना पड़ा सामान, एयरपोर्ट मैनेजमेंट का उड़ रहा मजाक; देखें वायरल वीडियो
भारतीय खिलाड़ियों को खुद उठाना पड़ा सामान, एयरपोर्ट मैनेजमेंट का उड़ रहा मजाक; देखें वायरल वीडियो
क्या आपके खाते में नहीं आई महतारी वंदन योजना की किस्त, मिनटों में ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस
क्या आपके खाते में नहीं आई महतारी वंदन योजना की किस्त, मिनटों में ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस
Indigo Flight: इंडिगो की फ्लाइट ने बिना दूल्हा-दुल्हन कराया रिसेप्शन, भुवनेश्वर से ऑनलाइन शामिल हुआ न्यूली वेड कपल
इंडिगो की फ्लाइट ने बिना दूल्हा-दुल्हन कराया रिसेप्शन, भुवनेश्वर से ऑनलाइन शामिल हुआ न्यूली वेड कपल
Embed widget