एक्सप्लोरर

Shefali Jariwala Death: क्या मौत को दावत देती हैं उम्र घटाने और स्किन ग्लो करने वाली दवाएं? शेफाली जरीवाला की मौत से उठे सवाल

म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से पूरी दुनिया में धूम मचाने वाली शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून की रात हो गया. वह महज 42 साल की थीं. शुरुआती रिपोर्ट्स में उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई.

'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से हर कोई हैरान है. मुंबई पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है. इस दौरान शेफाली के घर से पुलिस को एंटी एजिंग इंजेक्शन, स्किन ग्लो टैबलेट्स, विटामिन इंजेक्शन और एसिडिटी की दवाएं मिली हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या उम्र घटाने और स्किन ग्लो करने वाली दवाएं मौत को दावत देती हैं? डॉक्टर के हवाले से जानते हैं कि क्या है हकीकत?

कैसे हुई शेफाली जरीवाला की मौत?

साल 2002 के दौरान रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से पूरी दुनिया में धूम मचाने वाली शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून की रात हो गया. वह महज 42 साल की थीं. शुरुआती रिपोर्ट्स में उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई. हालांकि, पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच की फाइनल रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है. पुलिस को जांच के दौरान शेफाली के घर से कई दवाएं और इंजेक्शन मिले हैं, जिनमें एंटी-एजिंग दवाएं भी शामिल हैं. 

क्या होती हैं एंटी-एजिंग दवाएं?

एंटी-एजिंग दवाओं और ट्रीटमेंट का इस्तेमाल उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करना, स्किन की बनावट में सुधार करना, झुर्रियों को कम करना और स्किन को चमकदार बनाना होता है. इनमें ग्लूटाथियोन, विटामिन सी, रेटिनॉल, पेप्टाइड्स और हार्मोनल थेरेपी जैसे ट्रीटमेंट शामिल हैं. ग्लूटाथियोन बेहद ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्किन को गोरा करने, काले धब्बों को कम करने और डिटॉक्सिफिकेशन के लिए जाना जाता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन दवाओं को काफी समय तक बिना डॉक्टरों की सलाह के इस्तेमाल करने से सेहत को खतरा हो सकता है. 

मेडिकल जर्नल्स जैसे जामा कार्डियोलॉजी और द लैंसेट में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, रैपामाइसिन, मेटफॉर्मिन और मेथलीन ब्लू जैसी कुछ एंटी-एजिंग दवाएं दिल की सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं. दरअसल, रैपामाइसिन से खून की धमनियां सख्त हो सकती हैं और कोलेस्ट्रॉल का लेवल बिगाड़ सकती हैं. वहीं, मेटफॉर्मिन दवा दिल के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है. 

एंटी एजिंग ट्रीटमेंट पर क्या कहते हैं डॉक्टर?

यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. सिंघानिया के मुताबिक, शेफाली को 15 साल की उम्र में मिर्गी का पता चला था, लेकिन इससे संबंधित दवाएं आमतौर पर हार्ट अटैक का खतरा नहीं बढ़ाती हैं. हालांकि, बिना डॉक्टर से सलाह लिए एंटी-एजिंग दवाओं का इस्तेमाल करना और व्रत के दौरान इन दवाओं के सेवन से बॉडी पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ सकता है. डॉक्टरों का यह भी कहना है कि ग्लूटाथियोन और विटामिन सी जैसे कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट से हार्ट पर डायरेक्ट इफेक्ट नहीं पड़ता है. हालांकि, इनका हद से ज्यादा इस्तेमाल शरीर में हार्मोनल डिसबैलेंस, किडनी या लीवर पर दबाव डाल सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि किसी भी एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट को शुरू करने से पहले कार्डियोलॉजिस्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: इलाज नहीं कराया तो कितनी तेजी से फैल सकता है कैंसर? हकीकत जान लेंगे तो कांप जाएगी रूह

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget