एक्सप्लोरर

चावल जैसा दिखने वाला ये अनाज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, कई रोगों की कर सकता है छुट्टी, जानें इसके लाभ

हम सफेद चावल जैसे दिखने वाले जिस अनाज की बात कर रहे हैं वो 'समा का चावल' है. समा के चावल दिखने में बिल्कुल टूटे चावल जैसे होते हैं. इसका स्वाद सफेद चावल की तुलना में ज्यादा बेहतर और पौष्टिक होता है.

Samak Rice Health Benefits: दुनिया में चावल खाने की शौकीन लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है. विश्व के कई हिस्सों में चावल के बिना भोजन को अधूरा समझा जाता है. यही हाल भारत के लोगों का भी है. भारत के भी अधिकतर घरों में रोजाना चावल बनाया और खाया जाता है. वैसे तो ज्यादातर घरों में सबसे अधिक सफेद चावल खाया जाता है. मगर क्या आप जानते हैं चावल जैसा दिखने वाला एक ऐसा अनाज भी है, जो इस सफेद चावल से ज्यादा फायदेमंद है? 

हम सफेद चावल जैसे दिखने वाले जिस अनाज की बात कर रहे हैं वो 'समा का चावल' है. समा के चावल दिखने में बिल्कुल टूटे चावल जैसे होते हैं. इसका स्वाद सफेद चावल की तुलना में ज्यादा बेहतर और पौष्टिक होता है. आइए जानते हैं समा के चावल सेहत के लिए कितने लाभकारी हैं?

1. व्रत के लिए अच्छा: समा का चावल एक बहुत ही पौष्टिक अनाज है. व्रत रखने वाले लोग इस चावल का सेवन बेझिझक कर सकते हैं, क्योंकि ये शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है. इसका रोजाना सेवन करने से आपके शरीर को ऐसे कई लाभ मिलेंगे, जो सफेद चावल को खाने से नहीं मिल पाते. 

2. कैल्शियम से भरपूर: समा का चावल में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यही वजह है कि जिन लोगों में कैल्शियम की कमी है, वो लोग इसका सेवन कर सकते हैं. इस चावल में विटामिट, प्रोटीन, आयरन, फाइबर, नियासिन और थायमिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बेहतर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं. 

3. आयरन की कमी होगी दूर: अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आप समा के चावल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है. 

4. वेट कंट्रोल: बढ़ते वजन से परेशान लोगों को सफेद चावल के बजाय समा के चावल का सेवन करना चाहिए. क्योंकि ये काफी लाइट होता है, जो पांचन तंत्र को मजबूत रखने के साथ-साथ वजन को नियंत्रित करने का भी काम करता है. इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. यही वजह है कि वजन कम करने की कोशिश में जुटे लोग इस चावल का सेवन कर सकते हैं.

5. कोलेस्ट्रॉल: हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी यह चावल बहुत लाभकारी है. ये बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मददगार है. 

6. प्रोटीन से भरपूर: समा का चावल खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी भी दूर होती है. बेशक इनका रंग रूप बिल्कुल सफेद चावल की तरह होता हैं, लेकिन ये कई मायनों में सफेद चावल से ज्यादा पौष्टिक और फायदेमंद होते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: हेल्दी रहने के लिए कितना पानी पीना जरूरी? हर उम्र के लिए अलग-अलग हैं नियम, यहां देखें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget