एक्सप्लोरर

सैलून में बाल कटवाते हुए दूसरों की कौन सी बीमारी हो सकती है ट्रांसफर? जान लीजिए जवाब ​

सैलून के इंस्ट्रूमेंट्स और कई सामान हर दिन वहां आने वालों पर इस्तेमाल किए जाते हैं.इनकी सही तरह सफाई न होने से इन्फेक्शन फैलने का खतरा बना रहता है.ऐसे में सैलून जाने पर कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Disease from Salons : बाल और दाढ़ी को स्टाइलिश लुक देने के चक्कर में कहीं आप सैलून से बीमारियां तो घर नहीं ला रहे हैं. दरअसल, सैलून में कई तरह के इन्फेक्शन और बीमारियों का खतरा रहता है. जिसे लेकर अगर सावधानी न बरती जाए तो परेशानियां बढ़जाती हैं. हालांकि, सैलून में साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है, लेकिन एक ही चीज का  कई लोगों पर इस्तेमाल संक्रमण को बढ़ावा देसकता है. ऐसे में चलिए जानते हैं सैलून (Salons) में बाल कटवाते हुए दूसरों की कौन सी बीमारी ट्रांसफर हो सकती है...

1. फंगल इंफेक्शन (Barber Itch)

सैलून में बाल कटवाने के बाद अगर सावधानी न बरती जाए तो गाल और दाढ़ी में फंगल इन्फेक्शन या दाद की समस्याएं हो सकती हैं. इससे स्किन पर चकत्ते भी निकल सकते हैं. इस समस्या को टीनिया बार्बी (Tinea Barbae) या Barber's itch कहते हैं. 

यह समस्या सैलून में इस्तेमाल होने वाली चीजों की सही तरह साफ-सफाई  न होने से होता है. जैसे- कंघी या उस्तरा, कैंची को डिसइन्फेक्ट न किया जाए तो दाढ़ी और सिर में खुजली हो सकती है.  टीनिया बार्बी फॉलिकुलिटिस रोग का ही एक प्रकार है, जो संक्रमित औजारों के उपयोग से भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें : ठंडे पानी में तैरने से नहीं पड़ेंगे बीमार बल्कि स्ट्रांग होगी इम्युनिटी

2. फॉलिकुलिटिस (Folliculitis)

फॉलिकुलिटिस बालों के फोलिकल में बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से होती है. इसमें बालों के रोम में फुंसी जैसे दाने हो जाते हैं. सैलून में इस्तेमाल होने वाली कैंची, रेजर या कंघी की सही साफ-सफाई न होने से इसका खतरा रहता है.

3. टीनिया कैपिटिस  (Tinea Capitis)

टीनिया कैपिटिस खोपड़ी में फफूंद जैसा होने वाला इंफेक्शन है. इसे स्कैल्प रिंगवार्म भी कहते हैं. इसमें खोपड़ी पर इन्फेक्शन फैलने से दाद की तरह निशान पड़ जाते हैं. सैलून में यह समस्या सही तरह से साफ न की गई कंघी, कैंची, रेजर और तौलिये के इस्तेमाल से हो सकती है. इसकी वजह से बाल तेजी से झड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, जानें प्रेग्नेंसी के बाद कैसे मिलता है इससे छुटकारा

4. इम्पेटिगो (Impetigo)

इम्पेटिगो भी बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो स्टैफ या स्ट्रेप बैक्टीरिया के कारण होता है. आमतौर पर यह समस्या स्किन पर संक्रमित कपड़े या तौलिये के इस्तेमाल से हो सकती है. ये समस्या दाढ़ी और गलों पर ज्यादा देखने को मिलती है. सैलून में संक्रमित तौलिये या कपड़े के इस्तेमाल से इसका खतरा ज्यादा रहता है.

5. टिटनेस (Tetanus)

टिटनेस बैक्टीरिया से फैलने वाला एक इंफेक्शन है, जो खतरनाक हो सकता है. जब भी सैलून जाए तो वहां लोहे के उपकरण पर ध्यान दें कि कहीं उसमें जंग तो नहीं लगी है, क्योंकि इससे दाढ़ी बनवाते समय टिटनेस का खतरा हो सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget