एक्सप्लोरर

रूस ने बना ली कैंसर की वैक्सीन! जानें ये कैसे काम करेगी, कितनी बार लगवानी पड़ेगी

mRNA वैक्सीन से कैंसर कोशिकाएं नष्ट हो सकती हैं. वैक्सीन इम्यून सिस्टम को एक्टिव करने में मदद करती है, जिससे कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद मिलती है.

Cancer Vaccine : जानलेवा कैंसर का इलाज ढूंढ रही दुनिया में रूस ने दावा किया है कि उसने कैंसर की वैक्सीन बना ली है. रूसी हेल्थ मिनिस्ट्री ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. रूसी न्यूज एजेंसी TASS का कहना है कि इस वैक्सीन को अगले साल से रूस के नागरिकों को फ्री में लगाया जाएगा. रूस (Russia) के स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर आंद्रेई कप्रीन ने बताया कि उनकी mRNA वैक्सीन बन चुकी है, जो इस सदी की सबसे बड़ी खोज है.

वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल से पता चला कि इससे ट्यूमर को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है. इसी साल की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भी कहा था कि उनका देश जल्द ही कैंसर वैक्सीन बना लेगा. ऐसे में सवाल उठता है कि यह कैंसर वैक्सीन (Cancer Vaccine)  कैसे काम करती है और इसे कितनी बार लगवाने की जरूरत होगी.

mRNA वैक्सीन कैसे काम करती है

mRNA को मैसेंजर-RNA भी कहा जाता है, जो इंसानों के जेनेटिक कोड का छोटा सा हिस्सा है. ये हमारी कोशिकाओं में प्रोटीन बनाने का कम करती हैं. मतलब जब हमारे शरीर पर कोई वायरस या बैक्टीरिया अटैक करता है, तो mRNA टेक्नोलॉजी सेल्स को उस वायरस या बैक्टीरिया से लड़ने के लिए प्रोटीन बनाने का संदेश भेजती है.

इससे शरीर के इम्यून सिस्टम को जो जरूरी प्रोटीन चाहिए होती है, वो मिल जाता है. इससे शरीर में एंटीबॉडी बन जाती है. इससे कन्वेंशनल वैक्सीन की तुलना में ज्यादा जल्दी वैक्सीन बन सकती है. इसके साथ ही इससे शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है. mRNA टेक्नोलॉजी पर बेस्ड यह कैंसर की पहली वैक्सीन है.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

कैंसर की mRNA वैक्सीन कीस तरह फायदेमंद हो सकती है

दुनिया में लंबे समय से इस वैक्सीन को बनाने पर काम चल रहा है. अभी तक रूस की तरफ से इस वैक्सीन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं आई है लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस वैक्सीन से कैंसर कोशिकाएं नष्ट हो सकती हैं. वैक्सीन इम्यून सिस्टम को एक्टिव करने में मदद करती है, जिससे कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद मिलती है. यह वैक्सीन अन्य तरह की वैक्सीन की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और असरदार हो सकती है.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

कैंसर वैक्सीन कितनी बार लगवानी पड़ेगी

कैंसर को पूरी तरह खत्म करने के लिए इस वैक्सीन को कितनी बार लगवानी है, इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अलग-अलग तरह के कैंसर के लिए अलग तरह की mRNA वैक्सीन की जरूरत हो सकती है. कैंसर के स्टेज के आधार पर mRNA वैक्सीन को कई बार लगवाने की जरूरत हो सकती है.

इम्यून सिस्टम की मजबूती के लिए भी इस वैक्सीन को कई बार लगवाने की आवश्यकता हो सकती है. कुछ अन्य अध्ययनों से पता चलता है कि कैंसर की mRNA वैक्सीन को शुरुआती स्टेड में 2-3 बार, मीडियम स्टेज में 3-4 बार और फाइनल स्टेज में 4-6 बार लगवाने की जरूरत पड़ सकती है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि अभी इस पर रूसी एक्सपर्ट्स की राय नहीं आई है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget