एक्सप्लोरर

Kidney Health: एक दिन में खराब नहीं होती किडनी, आपकी ये आदतें ही बनती हैं वजह... ध्यान दें

Kidney: किडनी पर असर पड़ने का मतलब शरीर के फंक्शन का गड़बड़ होना होता है. बड़ी संख्या में लोगों की इस वजह से मौत भी हो जाती है. आइए जानते हैं दोनों किडनी खराब होने की मुख्य वजह और इससे जुड़ी बातें..

Kidney Failure: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर चर्चा में हैं. उनसे भी ज्यादा चर्चा में हैं उनकी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya), जिन्होंने पिता को अपनी एक किडनी दान दी है. क्या आप जानते हैं कि किडनी खराब (kidney failure) होने के पीछे की मुख्य वजह क्या है और यह समस्या कैसे बढ़ती है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं..
 
किडनी की बढ़ती समस्याएं
बीते कुछ समय में लोगों की किडनी खराब होने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसके पीछे बदलती लाइफस्टाइल, खान-पान मुख्य वजह है. WHO की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में करीब 10 प्रतिशत युवाओं को किडनी से संबंधित किसी न किसी तरह की समस्या है. हर साल बड़ी संख्या में लोग किडनी खराब होने की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं. 
 
पानी कम पीना
अगर रोजाना भरपूर मात्रा में पानी न पीया जाए कुछ समय किडनी पर असर पड़ना शुरू हो सकता है. भरपूर पानी पीने से शरीर का वेस्ट मटैरियल आसानी से बाहर निकल जाता है. भरपूर मात्रा में पानी न पीने से किडनी पर जोर पड़ता है और कुछ समय बाद इसकी क्षमता भी कम होने लग जाती है,
 
भरपूर नींद न लेना
कुछ हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक, रोजाना भरपूर नींद न लेने पर हमारी किडनी पर असर पड़ने लगता है. दरअसल हमारे जागने और सोने के साइकिल के हिसाब से ही किडनी काम करती है, ऐसे में अगर नींद कम ली जाएगी तो किडनी को वही काम कम समय में करना पड़ेगा जिससे उस पर असर पड़ने लगता है. रोजाना कम से कम 8 घंटे जरूर सोना चाहिए.
 
जंक फूड खाना या मीठा ज्यादा खाना
जंक फूड और मीठा ज्यादा खाने से भी किडनी खराब होने का खतरा बना रहता है. जंक फूड में सोडियम यानी कि नमक बहुत ज्यादा मात्रा में होता है जिससे किडनी पर असर पड़ने लगता है. साथ ही, ज्यादा मात्रा में चीनी खाने से मोटापा बढ़ने लगता है जिसकी वजह से हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है. लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बने रहने से किडनी भी खराब होने लगती है.
 
किडनी की सेहत के लिए इन चीजों का सेवन करें
 
बेरीज
किसी भी तरह की बेरी यानी कि स्ट्रॉबेरी, जामुन, क्रेनबेरी, ब्लूबेरी वगैरह को किडनी के लिए अच्छा माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा किडनी के लिए फायदेमंद होती है.
 
हरी सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है. साथ ही, इनके विटामिन भी किडनी को मिल जाते हैं. इसलिए किडनी मजबूत रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए,
 
प्याज और लहसुन
प्याज में सोडियम नहीं होता है. साथ ही, प्याज और लहसुन से पेट से जुड़ी बीमारियां खत्म हो जाती है. ये हमारे खून को साफ करने का भी काम करता है. हर दिन प्याज और लहसुन खाने से किडनी की समस्याएं नहीं होती हैं.
 
फिजिकल एक्टिविटी
हमारा शरीर जितना एक्टिव रहेगा, किडनी भी उतनी ही एक्टिव तरीके से काम करती रहेगी. इसलिए किसी न किसी तरह की एक्टिविटीज बॉडी की फिटनेस के लिए जरूरी होता है. 
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
Monsoon Eye Infection: बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक
बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget