एक्सप्लोरर

ब्राउन ब्लैक या व्हाइट... सेहत के लिए कौन से चावल होते हैं बेस्ट?

आप सभी आमतौर पर सफेद चावल का सेवन करते होंगे, लेकिन चावल सिर्फ सफेद ही नहीं होता बल्कि ब्राउन, ब्लैक और रेड चावल भी पाए जाते हैं. इन सभी चावल के कई फायदे होते हैं.

चावल खाना हर किसी को पसंद होता है. आमतौर पर भारत के लगभग हर घर में चावल खाया जाता है. चावल को लोग इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है साथ में यह आसानी से पक भी जाता है. चावल में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो शरीर में अच्छी खासी ऊर्जा देता है. लोगों के चावल खाने का तरीका भी अलग अलग होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं चावल से अलग-अलग तरह की डिश तो बनती ही है लेकिन खुद चावल भी कई तरह का होता है. जी हां चावल की भी कई तरह की किस्में होती है. आज हम आपको चावल की अलग-अलग तरह की किस्म और उनके फायदे बताने जा रहे हैं साथ में यह भी बताएंगे कि चावल की कौन सी किस्म ज्यादा फायदेमंद होती है. 

सफेद चावल के हैं कई फायदे
सफेद चावल में भरपूर ऊर्जा होती है और यह इंस्टेंट एनर्जी का एक अच्छा सोर्स होता है. इसे पचाने में आपकी बॉडी को ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है. सफेद चावल में वसा और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपको तुरंत प्रभाव से ऊर्जा देते हैं. सफेद चावल उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो रोज एक्सरसाइज करते हैं या फिर खेल कूद का हिस्सा होते हैं.

ब्राउन राइस
ब्राउन राइस भी कार्बोहाइड्रेट के अच्छे सोर्स होते हैं और वसा से भरपूर होते हैं. हालांकि इन्हें पचाने में आपके शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. अगर आपको पाचन सबंधी समस्याएं हैं तो आपको ब्राउन राइस का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि ब्राउन राइस थोड़े हार्ड होते हैं और पकने के साथ साथ पचने में भी समय लेते हैं.

ब्लैक राइस
ब्लैक राइस या काले चावल को शरीर के लिए हेल्दी माना जाता है इसमें मौजूद एंथोसायनिन आपकी आंखो के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इसका सेवन करने से आपको मोतियाबिंद के साथ-साथ डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी बीमारियों से भी लड़ने में भी मदद मिल सकती है. ब्लैक राइस में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट दिल की बीमारियों से लड़ने और मधुमेह को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं.

रेड राइस
रेड राइस सफेद राइस और दूसरे चावल की तुलना में महंगा होता है. रेड राइस आमतौर पर हर जगह उपलब्ध भी नहीं हो पाता है. सफेद चावल आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है अगर आप इसे रेग्युलर खाते हैं तो, लेकिन रेड राइस आपको हमेशा फायदा ही पहुंचाता है. स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए आप रेड राइस को बाकी अनाजों में मिला सकते हैं. रेड राइस में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपकी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कुकर में चावल बनाते हैं तो जान लीजिए इसका सही तरीका, खिल उठेगा एक-एक दाना

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget