एक्सप्लोरर

Omicron Coronavirus: नए साल के जश्न में होश नहीं खोना! इन गलतियों से आपके घर आ सकता है कोरोना वायरस

Omicron Corona Precaution: अगर आप नए साल पर पार्टी का प्लान कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें. आपकी लापरवाही से ओमिक्रोन कोरोना वायरस आपके घर तक पहुंच सकता है.

New year 2022 And Coronavirus: नए साल के जश्न की तैयारी लोगों ने अभी से कर दी है. ऐसे में लोग पार्टी और फंक्शन की तैयारी में व्यस्त हैं. मार्केट और शॉपिंग मॉल में भीड़ बढ़ गई है, लेकिन आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कोरोना के केस भी हर रोज बढ़ रहे हैं. ओमिक्रोन का खतरा तेजी से बढ़ रहा है कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नए साल से बाद यानि जनवरी-फरवरी में ओमिक्रोन के केस काफी तेजी से बढ़ेंगे. ऐसे में नए साल के जश्न में लापरवाही बरतना आपके लिए खतरनाक हो सकता है. आपकी ज़रा सी लापरवाही से संक्रमण फैल सकता है. आपको कहीं से भी और किसी को भी संक्रमण हो सकता है. ऐसे में अगर कोई घर का सदस्य बाहर जाता है तो उसकी लापरवाही से भी आपका पूरा परिवार संक्रमित हो सकता है. कोरोना को अपने परिवार से दूर रखने के लिए आप इन टिप्स को जरूर फॉलो करें. 

1- मास्क जरूर और सही तरीके से पहनें- घर से बाहर निकलते वक्त मास्क अच्छी तरह से पहनें. मास्क से आपकी नाक और मुंह पूरी तरह से ढंका होना चाहिए. आपके चेहरे पर मास्क सही से फिट होना चाहिए. ध्यान रखें कि पब्लिक प्लेस पर एन-95 मास्क ही पहनें. अगर आप कपड़े का मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं तो डबल मास्क का उपयोग करें. 

2- 6 फीट की दूरी- इस वक्त भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. कोशिश करें लोगों से कम से कम 6 फीट की दूरी रहे. आप जितने लोगों के ज्यादा संपर्क में आएंगे संक्रमित होने का खतरा उतना बढ़ जाता है. बिना लक्षण के लोगों से भी आपको कोरोना हो सकता है. 

3- ठीक से हाथ धोएं- कहीं बाहर से आने पर हाथ अच्छी तरह साबुन और पानी से 20 सेकेंड तक धोएं. अगर पानी नहीं है तो आप 60% अल्कोहल वाले सैनिटाइजर से हाथों को समय-समय पर साफ करते रहें. बाहर जाने पर अपने मुंह, आंख और नाक को बिल्कुल न छुएं. 

4- बच्चों और सीनियर सिटीजन से दूर रहें-  कहीं भी बाहर से आने के बाद घर के बच्चों और बुजुर्गों से दूर रहें. ऐसे लोगों को COVID-19 होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है. घर के किसी बीमार व्यक्ति से मिलते वक्त विशेष सावधानी बरतें.

5- अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें- अगर आपका बाहर का एक्सपोज़र है तो आपको अपने स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान देना चाहिए. बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत या फिर COVID-19 के कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत बाकी लोगों से खुद को अलग कर लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget