एक्सप्लोरर

शरीर के किसी हिस्से में सूजन को ना करें नजरअंदाज, खाएं ये 5 असरदार चीजें, जल्द मिलेगी राहत

आज हम आपको किचन में मौजूद कुछ उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिनमें सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं यानी इनके इस्तेमाल से सूजन को कम करने में आपको मदद मिल सकती है.

शरीर के अंदरूनी और बाहरी अंगों को जब आकार बदलने लगे या बढ़ने लगे तो यह दिक्कत सूजन कहलाती है. सूजन शरीर के अंदर भी हो सकती है और बाहर भी. मेडिकल लेग्वेंज में सूजन को एडिमा कहा जाता है. शरीर के बाहरी हिस्सों पर सूजन होने के कारण कोई घाव, चोट या संक्रमण हो सकता है. जबकि अंदरूनी सूजन का मतलब ऊतकों में फंसे लिक्विड से होता है. सूजन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- शरीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा होना, किडनी के कार्यों में रुकावट, खराब ब्लड सर्कुलेशन, मांसपेशी की चोट आदि. आइए आज हम आपको किचन में मौजूद कुछ उन चीजों के बारे में बताते हैं, जिनमें सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं. यानी इनके इस्तेमाल से सूजन को कम करने में आपको मदद मिल सकती है.   

सूजन में करें इन चीजों का इस्तेमाल

1. हल्दी: हर भारतीय रसोई में हल्दी पाई जाती है. अलग-अलग पकवानों को बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. खाना बनाने में इस्तेमाल होने के अलावा कई बीमारियों के इलाज में भी इसकी सहायता ली जाती है. हल्दी में करक्यूमिन नाम का एक कंपाउंड होता है, जिसका उपयोग कई आयुर्वेदिक दवाइयो में किया जाता है. हल्दी में पॉवरफुल एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं.

2. जामुन: जामुन में कई जरूरी पोषक तत्वों के साथ-साथ एंथोसायनिन नाम का एक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है. ये एंटीऑक्सिडेंट सूजन को कम करने का काम करता है. स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, क्रैनबेरी और रास्पबेरी जैसे जामुन को डेली फूड डाइट में शामिल करने से आप सूजन की समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं.

3. अदरक: अदरक में जिंजरोल्स नाम का एक कंपाउंड होता है, जो अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के लिए जाना जाता है. कच्चा अदरक या अदरक वाली चाय का सेवन करने से सूजन की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है.

4. साबुत अनाज: साबुत गेहूं, जई और ब्राउन राइस जैसे साबुत अनाज को डेली डाइट में शामिल करने से सूजन की दिक्कत को जल्दी ठीक किया जा सकता है.

5. पत्तेदार सब्जियां: हरी पत्तेदार सब्जियों में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनमें विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ एंटीऑक्सिडेंट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सूजन को दूर कर सकता है. पत्तेदार सब्जियों में पालक, ब्रोकोली और केल जैसी सब्जियां शामिल हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: आंखों की ये 5 खतरनाक बीमारियां, जिनके कारण अंधेपन का शिकार हो सकते हैं आप

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget