एक्सप्लोरर

कमजोर याददाश्त के पीछे क्या है वजह, इसे ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए?

How to Improve Memory: कमजोर याददाश्त के पीछे छुपे कारण और इसे ठीक करने के आसान उपाय. सही खानपान, नींद और दिमागी एक्सरसाइज से याददाश्त कैसे बढ़ाएं.

How to Improve Memory: हम हर दिन इतनी सारी जानकारी इकट्ठा करते हैं कि दिमाग पर बोझ बढ़ जाता है. यही कारण है कि लोग अक्सर छोटी-छोटी बातें भूल जाते हैं. कई बार यह सामान्य होता है, लेकिन अगर भूलने की आदत बढ़ती जाए तो यह (Weak Memory) का संकेत हो सकता है.

डॉ. बिमल छाजेड़ बताते हैं कि याददाश्त कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं.

नींद पूरी न लेना

  • लगातार तनाव और चिंता
  • पोषण की कमी वाला भोजन
  • थायरॉइड, डायबिटीज़ और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं
  • मोबाइल और स्क्रीन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल

ये भी पढ़े- बारिश के बाद सड़क पर फैले कीचड़ में तो नहीं चलते आप? हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

खानपान का असर

हमारा आहार सीधा याददाश्त पर असर डालता है. भरपूर डाइट दिमाग की हेल्थ को मजबूत बनाती है. हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, मछली और दूध का सेवन इसमें मददगार होता है. वहीं, जंक फूड और ज्यादा शुगर वाली चीजें दिमाग को कमजोर करती हैं.

लाइफस्टाइल और याददाश्त

मेडिटेशन और योग अपनाना दिमाग की शक्ति को बढ़ाता है. व्यायाम से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे ब्रेन को ऑक्सीजन और न्यूट्रिशन पर्याप्त मात्रा में मिलता है. यह (Memory Power) को शार्प बनाने में मदद करता है.

नींद और आराम की अहमियत

कमजोर याददाश्त का एक बड़ा कारण नींद की कमी है. जब हम सही नींद नहीं लेते तो दिमाग जानकारी को सही तरीके से स्टोर नहीं कर पाता. इसलिए रोजाना कम से कम 7 घंटे की गहरी नींद लेना जरूरी है.

तनाव से दूरी

तनाव दिमागी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है और याददाश्त पर सीधा असर डालता है. तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन, गहरी सांसें लेना और मनपसंद हॉबी अपनाना फायदेमंद है.

दिमागी एक्सरसाइज

दिमाग को तेज बनाए रखने के लिए पजल्स खेलना, किताबें पढ़ना, नई भाषा सीखना या कोई नया स्किल अपनाना. ये आदतें ब्रेन को एक्टिव रखती हैं और भूलने की समस्या को कम करती हैं.

कमजोर याददाश्त केवल उम्र का असर नहीं, बल्कि हमारी गलत आदतों और तनावपूर्ण लाइफस्टाइल का भी नतीजा है. सही खानपान, नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और तनाव से दूरी बनाकर हम अपनी भूलने की दिक्कत कम सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- जीएसटी कटौती से सस्ती हुईं कैंसर समेत ये 33 दवाएं, जानें हर महीने का बिल कितना होगा कम?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात को बीच में अचानक खुल रही नींद? इस बीमारी का है संकेत
रात को बीच में अचानक खुल रही नींद? इस बीमारी का है संकेत
क्या होती है पैसिव स्मोकिंग? सिगरेट न पीने वालों को भी जान का खतरा
क्या होती है पैसिव स्मोकिंग? सिगरेट न पीने वालों को भी जान का खतरा
शरीर में कहां चाकू लगने से तुरंत हो जाती है मौत? यहां जानें
शरीर में कहां चाकू लगने से तुरंत हो जाती है मौत? यहां जानें
नींद-डिप्रेशन की दवाएं बढ़ाती हैं बुजुर्गों में गिरने का खतरा, स्टडी में खुलासा
नींद-डिप्रेशन की दवाएं बढ़ाती हैं बुजुर्गों में गिरने का खतरा, स्टडी में खुलासा

वीडियोज

Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs
Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)
गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान
BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान युद्ध में दलाली करने वाले पाकिस्तान की हालत खस्ता, क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
US-ईरान युद्ध में दलाली करने वाले पाकिस्तान की हालत खस्ता, क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
जिस केस में DM मेधा रूपम पर लगा जुर्माना, उसके खिलाफ SC जाएगी UP सरकार
जिस केस में DM मेधा रूपम पर लगा जुर्माना, उसके खिलाफ SC जाएगी UP सरकार
Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
Embed widget