एक्सप्लोरर

... तो इन वजहों से अचानक आने लगती है सांसों से बदबू और बहने लगता है पसीना!

नई दिल्ली: लोग अपनी बॉडी को लेकर किसी ना किसी कारण से नाखुश होते हैं. लेकिन बॉडी की कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपको सार्वजनिक तौर पर शर्मसार कर सकती हैं जैसे गैस पास होना, बहुत पसीना आना और सांसों से बदबू आना. वैज्ञानिकों ने इस बात का पता लगाया है आखिर शरीर में अचानक ऐसे बदलाव क्यों होते हैं. जानिए, शरीर की किन चीजों को लेकर हम परेशान होते हैं और एक्सपर्ट इस बारे में क्या कहते हैं. दांतों में पीलापन- इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता आप कितने अच्छे दिख रहे हैं. लेकिन आपके दांत पीले हैं तो आपकी पूरी पर्सनेलिटी खराब हो सकती है. पीले दांत होने की कई वजहें हो सकते हैं जैसे चाय का बहुत अधिक सेवन, वाइन पीना और चिकन का अधिक सेवन इत्यादि. शोधकर्ताओं की मानें तो जो चीज आपकी सफेद कमीज को पीला कर सकती है वो आपके दांतों को भी आसानी से पीला कर सकती है. ऐसे में आपको अपने खाने-पीने की चीजों पर खास ध्यान देना चाहिए. सांसों से बदबू आना- सांसों से बदबू आना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन ये हर समय आए तो आपको इस पर विचार करना चाहिए. सांसों से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं. जैसे बहुत ज्यादा व्यायाम करना, कम पानी पीना और कई बार तो सुबह का नाश्ता ना करने की वजह से भी ऐसा होने लगता हैं. ऐसे में आप कोशिश करें कि पानी खूब पीएं और रोजाना ब्रश करें. अगर दांतों में कीड़ा लगा हो या कैविटी हो तो डॉक्टर की सलाह लें. ताकि मुंह से गंदी सांस आना बंद हो जाए. बालों का झड़ना- बाल झड़ने की समस्या महिला और पुरुष दोनों के साथ हो सकती है. पुरुषों के जब बाल झडते हैं तो यही कहा जाता है कि उनके पेरेंट्स के बाल भी जल्दी झड़ गए होंगे इसलिए उनके साथ ऐसा हो रहा है. जबकि महिलाओं के बाल आयरन की कमी के कारण झड़ने लगते हैं. इसके अलावा गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन, खानपान सही ना होना, हेल्दी लाइफस्टाइल ना होना. इस समस्या को खत्म तो नहीं किया जा सकता लेकिन दवाईयों से बाल झड़ने की समस्या को कम जरूर किया जा सकता है. गैस पास होना (फार्टिंग)- औसतन लोग दिनभर में 10 से 20 बार फार्टिंग करते हुए आधा से दो लीटर तक गैस पास करते हैं. गैस बनने का मुख्य कारण है कार्बाहाइड्रेट जिसे रैफीनोज के नाम से जाना जाता है. ये हमारे खाने में पाया जाता है. ऐसे में गैस्टिक प्रॉब्लम के लिए आपको अपने डायटिशियन से बात करनी चाहिए. जिससे आप सही डायट ले सकें. बहुत पसीना आना- विशेषज्ञ मानते हैं कि बहुत ज्यादा पानी पीने से भी अधिक पसीना आता है. जो बहुत ज्यादा कसरत करते हैं या फिर नशीले पदार्थों का सेवन और ड्रग्स लेते हैं जैसे कोकीन, स्टेरॉइड उनको भी अधिक पसीना आता है. तरल पदार्थ कम पीने और तनाव रहित रहने से कम पसीना आएगा. डेंड्रफ होना- डेंड्रफ किसी को भी कभी भी हो सकती है अधिक तनाव में रहने से डेंड्रफ बढ़ जाती है. बालों को बहुत अधिक या कम धोने से भी डेंड्रफ हो जाती है. दरअसल, डेंड्रफ असलियत में हमारे सर की डेड स्किन होती है जो कि बालों के जरिए बाहर आ जाती है. डेंड्रफ को सही शेंपू का इस्तेमाल करके दूर किया जा सकता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Robotic Valve Replacement: सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी
सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी
 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget