एक्सप्लोरर

रतन टाटा आखिरी सालों में झुके हुए क्यों रहते थे, बुढ़ापे में क्यों हो जाती है ये समस्या?

रतन टाटा उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते 7 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराए गए. 9 अक्टूबर की रात उनका निधन हो गया. अपनी जिंदगी के आखिरी सालों में उनका शरीर झुक गया था.

Ratan Tata Health Problems : टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में एडमिट थे. उन्हें उम्र संबंधी बीमारियां थीं. इसके अलावा उन्हें बीपी यानी ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की प्रॉब्लम भी थी. अक्सर हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल जाया करते थे. रतन टाटा (Ratan Tata) अपनी जिंदगी के आखिरी सालों में झुके हुए रहते थे. जानिए बुढ़ापे में ऐसी समस्या क्यों हो जाती है...

बुढ़ापे में शरीर क्यों झुक जाता है

1. मांसपेशियों और हड्डियों की कमजोरी

उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों की ताकत कम होती जाती है, जिससे शरीर झुकने लगता है. बचपन के कई फैक्टर्स ढलती उम्र पर जोर डालते हैं. इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की घनत् भीव कम होती जाती है, जिससे शरीर झुकने लगता है.

यह भी पढ़ें :न डाइटिंग न जिम, 10,000 स्टेप्स चलकर कुछ ही दिनों में हो सकते हैं स्लिम ट्रिप, जानें ये कितना सच

2. ऑस्टियोपोरोसिस

बढ़ती उम्र के साथ बोन डेंसिटी यानी हड्डियों का घनत्व और उनकी मजबूती कम होने लगती हैं. यह एक बीमारी है, जिसे ऑस्टियोपोरोसिस कहा जाता है. आमतौर पर 35-40 की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. इसकी वजह से बुढ़ापे में शरीर झुकने लगता है.

3. स्पाइनल डिस्क और मोटापे की समस्या

उम्र बढ़ने के साथ स्पाइनल डिस्क कमजोर होती जाती है, जिससे शरीर झुकने लगता है. मोटापे की वजह से शरीर का वजन बढ़ता है, जिससे शरीर झुकने लगता है. 

4. विटामिन डी की कमी

विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियों की घनत्व कम होती जाती है, जिससे शरीर झुकने लगता है. आजकल ज्यादातर लोगों में विटामिन डी की कमी देखने को मिल रही है. बंद कमरों में रहने की वजह से धूप से संपर्क कम होने से इस विटामिन की कमी होती है.

यह भी पढ़ें:ज्यादा थकान से लेकर वजन कम होने तक, कैंसर होने के ये हैं पांच बड़े लक्षण

5. लाइफस्टाइल और जेनेटिक प्रॉब्लम्स

अनहेल्दी लाइफस्टाइल, जैसे स्मोकिंग और शराब पीने की वजह से भी शरीर झुक सकता है. कुछ लोगों में अनुवांशिक कारणों से शरीर झुकने की समस्या हो सकती है. बुढ़ापे में हड्डियां ज्यादा कमजोर न हो, इसके लिए बचपन से ही बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत होती है.

6: गलत मुद्रा: लंबे समय तक गलत बैठने या खड़े होने की आदतें रीढ़ की हड्डी पर दबाव डालती हैं, जिससे उम्र के साथ कमर झुकने की संभावना बढ़ जाती है.

7: मांसपेशियों की कमजोरी: उम्र के साथ मांसपेशियां कमजोर होती जाती हैं, जिससे शरीर का संतुलन बिगड़ता है और कमर झुक सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कुट्टू का आटा खाने से 160 लोग बीमार, जानें कब जहरीला बन जाता है व्रत में खाया जाने वाला ये आटा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget