एक्सप्लोरर

Rabies: रेबीज वाले कुत्ते के काटने पर कितने घंटे में हो जाती है मौत? बच सकती है जान अगर इलाज में ना की जाए देरी

जानवरों के काटने से कई गंभीर बीमारी हो सकती हैं, जिनमें से एक रेबीज भी है. इससे इंसान की मौत तक हो सकती है, ऐसे में हम आपको बताते हैं कि रेबीज के इलाज में क्यों देरी नहीं करनी चाहिए.

Rabies Symptoms And Treatment: आए दिन ऐसी खबरें सुनने को मिलती है जब रेबीज के कारण कई लोगों की मौत हो जाती है. रेबीज जानवरों से होने वाला एक तरीके का इंफेक्शन है, जो उनके काटने पर इंसानों में भी फैल सकता है और अगर समय रहते रेबीज (Rabies) का इलाज नहीं करवाया जाए, तो ये  खतरनाक रूप भी ले सकता है. कई मामलों में रेबीज से लोगों की मौत तक हो जाती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि रेबीज का कुत्ता काटने के कितने समय बाद मौत का खतरा सबसे ज्यादा होता है और आप कैसे इससे बचाव कर सकते हैं. 

14 साल के बच्चे की रेबीज से गई थी जान 
साल 2023 में दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में रेबीज की वजह से 14 साल के बच्चे की मौत हो गई थी. इस दिल दहला देने वाली खबर ने लोगों को अंदर तक जग छोड़ कर रख दिया था. दरअसल बच्चे को 1 महीने पहले कुत्ते ने काटा था. समय पर इलाज नहीं हुआ जिसकी वजह से रेबीज का इन्फेक्शन बढ़ता चला गया. कुछ दिनों बाद बच्चों में अजीबोगरीब लक्षण नजर आने लगे, और वह हवा पानी से भी डरने लगा था. जब तक घरवालों ने डॉक्टर को दिखाया काफी देर हो चुकी थी और इस वजह से बच्चे की जान चली गई. 

क्या होता है रेबीज ?
रेबीज नामक संक्रमण मुख्य रूप से जानवरों में पाया जाता है, लेकिन संक्रमित पशुओं से यह वायरस इंसान के शरीर में भी जा सकता है. जब कोई रेबीज से संक्रमित पशु मनुष्य को काट लेता है या उसकी लार के संपर्क में आता है, तो इससे यह वायरस इंसान को भी हो सकता है. आमतौर पर इसके लक्षण एक से तीन महीने में दिखाई देते हैं. इस समय में अगर इसका इलाज नहीं किया जाए और प्रॉपर इंजेक्शन नहीं लगाए जाए, तो इससे मौत का खतरा भी हो सकता है. 

किन-किन जानवरों से फैल सकता है रेबीज ?
अब बात आती है कि रेबीज किन जानवरों में पाया जाता है, जिससे हमें बचाव करना चाहिए? तो डॉक्टर बताते हैं कि रेबीज की बीमारी आमतौर पर कुत्ते, बंदर, बिल्ली में सबसे ज्यादा पाई जाती है, क्योंकि यह इंसानों के आसपास रहते हैं, इसलिए उनके काटने से इंसानों में रेबीज फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. 

जानवर काटे तो सबसे पहले क्या करें ?
यदि आपको कोई कुत्ता, बिल्ली या बंदर काट लेता है तो सबसे पहले उस जगह को अच्छी तरीके से धोना चाहिए. इसके लिए आप साबुन या डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं, अगर जख्म बहुत ज्यादा गहरा है तो पहले साबुन से धोएं, उसके बाद बीटाडीन मलहम लगाएं और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. रेबीज की प्रॉपर वैक्सीनेशन, एंटीबॉडी और टिटनेस का इंजेक्शन जरूर लगवाएं. किसी भी जानवर के काटने के 24 घंटे के अंदर आपको वैक्सीन जरूर लगवाना चाहिए और इसके चार से पांच डोज का कोर्स पूरा करना चाहिए. कुत्ते के काटने के बाद पांच इंजेक्शन लगाने की जरूरत पड़ती है. 

रेबीज के मुख्य लक्षण 
रेबीज के मुख्य लक्षणों में दर्द होना, थकावट महसूस होना, सिर दर्द, बुखार, मांसपेशियों में जकड़न, चिड़चिड़ापन, एग्रेसिव नेचर, अजीबो गरीब हरकतें करना, लकवा मारना, मुंह से लार टपकना, आंसू ज्यादा बहाना, तेज रोशनी या आवाज से चिढ़ना, बोलने में तकलीफ होना आदि चीज शामिल हो सकती हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें :

Disease X: क्या है डिजीज X जिसे डॉक्टर बता रहे हैं कोरोना महामारी से 20 गुना ज्यादा पॉवरफुल, इस तरह करें बचाव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget