एक्सप्लोरर

Pumpkin Seed: कद्दू के बीजों को फेंकने की कभी ना करें गलती, इसको खाने से मिलेंगे ये 5 करिश्माई फायदे

Pumpkin Seed Benefits: कद्दू के बीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. इनमें कई जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं, जैसे आयरन, मैग्नीशियम और जिंक.

Pumpkin Seed Benefits: कद्दू बनाते वक्त कई लोग इसके बीज को निकालकर बाहर कर देते हैं और फेंक देते हैं. क्योंकि इसको खाते वक्त मुंह में अक्सर फसाद जैसा महसूस होता है. हालांकि क्या आप जानते हैं कि सिर्फ कद्दू ही नहीं बल्कि इसके बीज भी सेहत के लिए गुणकारी होते हैं? जी हां आप सही सुन रहे हैं. अगर आप भी कद्दू के बीजों को फेंक देते हैं तो आपको यह जरूर जान लेना चाहिए कि कद्दू के बीजों को खाने के कितने जबरदस्त फायदे हैं और क्यों इन बीजों को आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.  

दरअसल कद्दू के बीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. इनमें कई जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं, जैसे आयरन, मैग्नीशियम और जिंक आदि. आइए जानते हैं कि इन बीजों को खाने से शरीर को किस-किस तरह के फायदे मिल सकते हैं.

कद्दू के बीज खाने के क्या फायदे? 

ब्लड शुगर लेवल

कद्दू के बीज खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में काफी मदद मिलती है. इन बीजों में ऐसे कई एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो इंसुलिन सेंसिटाइजर्स या इंसुलिन एक्शन मीडिएटर्स की तरह काम करते हैं. डायबिटीज से पीड़ित मरीज कद्दू के बीजों को स्नैक्स के तौर पर आराम से खा सकते हैं.

मेंटल हेल्थ

कद्दू के बीज जिंक से भरपूर होते हैं. यही वजह है कि ये दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इन्हें खाने से ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है. साथ ही साथ शरीर के कई अंगों को भी भरपूर फायदा मिलता है.

हेल्दी हार्ट

कद्दू के बीजों का सेवन करने से दिल को हेल्दी रखने में काफी मदद मिलती है. कद्दू के बीज में फैट और फाइबर सहित कई एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं. कद्दू के बीज में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड भी होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है.

जोड़ों का दर्द

कद्दू के बीज जोड़ो के दर्द को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ये बीज एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं. इन बीजों के सेवन से जोड़ों के दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है. साथ ही साथ कद्दू के बीज के तेल से जोड़ों में मालिश करने से भी दर्द से राहत मिल सकती है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Kidney Stones: क्या सही में बीयर पीने से ठीक हो सकती है 'किडनी की पथरी'? जानें इस बारे में क्या कहते हैं डॉक्टर्स

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget