एक्सप्लोरर

ज्यादा मीठा खाने से आ सकता है वक्त से पहले बुढ़ापा! कई अंग भी हो सकते हैं प्रभावित, जानें कैसे?

बुढ़ापे के लिए जिम्मेदार कारणों में एक कारण चीनी का ज्यादा सेवन भी है? जो लोग जरूरत से ज्यादा चीनी या मीठी चीजों का सेवन करते हैं, उनमें वक्त से पहले बुढ़ापा आने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है.

Sugar Can Make You Age Faster: उम्र का बढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया है, जिससे दुनिया में आए हर शख्स को गुजरना पड़ता है. हर किसी को बचपन और जवानी के बाद बुढ़ापे की दहलीज पर कदम रखना होता है. मगर कई बार खराब खानपान, आदतों और लाइफस्टाइल की वजह से कुछ लोगों को वक्त से पहले बुढ़ापे का सामना करना पड़ता है. आपने ऐसे कई लोगों को देखा भी होगा, जो अपनी उम्र से बहुत ज्यादा बड़े लगते हैं. क्या आप जानते हैं कि वक्त से पहले बुढ़ापे के लिए जिम्मेदार कारणों में एक कारण चीनी का ज्यादा सेवन भी है? जो लोग जरूरत से ज्यादा चीनी या मीठी चीजों का सेवन करते हैं, उनमें वक्त से पहले बुढ़ापा आने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है. सिर्फ इतना ही नहीं, चीनी शरीर के कई अंगों की कार्य करने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकती है.
 
चीनी हमारे दैनिक जीवन का एक जरूरी हिस्सा है. कई ऐसे शोध भी सामने आए हैं, जिनमें चीनी के ज्यादा सेवन को कई गंभीर बीमारियों से जोड़ा गया है. आइए जानते हैं कि ज्यादा मीठी चीजें खाने से शरीर पर कितने बुरे प्रभाव पड़ते हैं और ये किन-किन अंगों को प्रभावित करती है. 

1. दिल के स्वास्थ्य पर पड़ता है असर: 

ज्यादा मीठा खाने से दिल की बीमरियों का जोखिम बढ़ सकता है. वैज्ञानिक साक्ष्य बताते हैं कि शुगरी ड्रिंक्स पीने से ब्लड प्रेशर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. शरीर में ज्यादा चीनी को लिवर फैट में कन्वर्ट करने लगता है. इन्हीं वजहों से दिल का स्वास्थ्य प्रभावित होता है.   

2. मस्तिष्क का स्वास्थ्य होता है प्रभावित: 

हमारा दिमाग अपने कामकाज को करने के लिए आधे ग्लूकोज को शरीर से ले लेता है. हालांकि जरूरत से ज्यादा शुगर लेवल की वजह से न्यूरॉन्स और नर्व सेल्स के बीच कम्युनिकेशन टूट सकता है. क्योंकि न्यूरोट्रांसमीटर और केमिकल मैसेंजर्स सही मात्रा में पैदा नहीं होते हैं. ज्यादा चीनी खाने से दिमाग की संज्ञानात्मक शक्ति प्रभावित होती है और याद रखने की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है. 

3. त्वचा पर बुरा असर: 

ज्यादा मीठी चीजों को खाने से कोलेजन का क्रॉस-लिंकिंग हो जाता है, जिसकी वजह से स्किन ज्यादा टाइट हो जाती है. आपको शायद यह मालूम न हो कि ज्यादा चीनी खाने से पिंपल्स, झुर्रियां, डार्क स्पॉट्स जैसी स्किन प्रॉबलम्स होने की संभावना ज्यादा रहती है. 

4. DNA डैमेज: 

अमेरिकन जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ में पब्लिश एक स्टडी में यह पाया गया कि ज्यादा चीनी का सेवन करने से DNA भी डैमेज हो सकता है और तो और वक्त से पहले बुढ़ापा भी आ सकता है. इसके अलावा, दिल की बीमारी, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. 

5. मोटापा:

यह तो सभी जानते हैं कि ज्यादा चीनी खाने से वजन बढ़ने की समस्या पैदा होती है, जो मोटापे का कारण भी बन सकती है. अगर आप ज्यादा कैलोरी खाने के बाद उसे बर्न करने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं तो इसमें कोई शक नहीं कि आपका वजन फिर तेजी से बढ़ने लगेगा और अगर आपने समय रहते इसको कंट्रोल न किया तो आप मोटापे का शिकार भी हो सकते हैं. 
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें: 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका

वीडियोज

Sadhguru के आश्रम के Production Designer ने बताया किस खास तरीके से डिजाइन होता है महाशिवरात्रि का सेट!
Sadhguru और शिव जी के लिए क्यों विदेश में सब कुछ छोड़कर आते हैं लोग? | Isha Foundation
IPO Alert: Marushika Technology IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
Imran Khan अंधे हो रहे हैं और कोई ध्यान नहीं दे रहा! Pakistan में फिर हुआ दिग्गजों का अपमान| ABPLIVE
Gold-Silver में गिरावट, क्यों बढ़ रही है Market Volatility? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
'टाइम बम के एंगल की भी जांच होनी चाहिए', अजित पवार का जिक्र कर NCP नेता का बड़ा बयान
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 8 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
सोने को मात देता है बांग्लादेश का कौड़ियों के भाव बिकने वाला यह गोल्ड, हर कोई खा जाता है धोखा
सोने को मात देता है बांग्लादेश का कौड़ियों के भाव बिकने वाला यह गोल्ड, हर कोई खा जाता है धोखा
Embed widget