एक्सप्लोरर

गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग कोविड मरीजों में मृत्यु दर को कम करती है प्लाज्मा थेरेपी- रिसर्च

मैक्स हेल्थकेयर ग्रुप के तीन अस्पतालों में भर्ती कोविड के 1079 मरीजों पर किए गए अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है कि प्लाज्मा थेरेपी से गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग कोविड मरीजों के मृत्यु दर को कम किया जा सकता है.

नई दिल्ली : एक हालिया अध्ययन में पता चला है कि प्लाज्मा थेरेपी कोविड-19 से संक्रमित अधिक उम्र के लोगों में मौत के खतरे को कम करती है, विशेषकर उन लोगों को जिन्हें आईसीयू की जरूरत होती है. यह अध्ययन मैक्स हेल्थकेयर द्वारा चलाई जा रही तीन अस्पतालों के डॉक्टरों ने किया है, जिसे ब्लड सेल, मॉलिक्यूल्स और डिजिजेज नामक जर्नल में प्रकाशित किया गया है. मैक्स हेल्थकेयर के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संदीप बुद्धिराजा के अनुसार, दक्षिण दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशियलिटी, मैक्स स्मार्ट और मैक्स शालीमारबाग में एक मई से 31 अगस्त तक भर्ती 1249 कोविड मरीजों में से 1079 मरीजों पर किए गए अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया.

इनमें से 694 मरीज (अध्ययन में शामिल मरीजों का 64 फीसदी) को आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत महसूस की गई. इनमें से 333 मरीजों (48 फीसदी) को बेहतर सपोर्टिव केयर के साथ ही प्लाज्मा थेरेपी दी गई, जबकि 361 मरीजों (52 फीसदी) को सिर्फ बेहतर सपोर्टिव केयर के साथ रखा गया. इन दोनों तरह के मरीजों के मृत्यु दर में महत्वपूर्ण अंतर देखा गया. पहले ग्रुप के मरीजों में मृत्यु दर 26 फीसदी थी, जबकि दूसरे ग्रुप में यह दर 33 फीसदी थी. विशेषकर प्लाज्मा ग्रुप के उन मरीजों में मृत्यु दर कम देखी गई, जिनकी उम्र 60 से 74 वर्ष के बीच थी. 333 मरीजों में से 26 मरीजों को दूसरी बार प्लाज्मा थेरेपी दी गई, क्योंकि पहली बार प्लाज्मा थेरेपी देने के बाद भी इनकी स्थिति में सुधार नहीं देखा जा रहा था. इनमें से 10 मरीजों की मौत हो गई. अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि प्लाज्मा थेरेपी काफी सुरक्षित पाया गया और किसी भी मरीज में इसका कोई बुरा असर नहीं देखा गया.

इससे पहले इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने 39 अस्पतालों में भर्ती 464 कोविड मरीजों पर एक अध्ययन किया था, जिसमें प्लाज्मा और नॉन प्लाज्मा मरीजों के मृत्यु दर में कोई खास अंतर नहीं देखा गया था. हालांकि इस अध्ययन में कोविड के गंभीर मरीजों को शामिल नहीं किया गया था. मैक्स हेल्थकेयर के अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि प्लाज्मा थेरेपी का फायदा केवल उन्हीं कोविड मरीजों में देखा गया जो गंभीर रूप से बीमार थे और आईसीयू की जरूरत थी.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget