एक्सप्लोरर

Paralysis Stroke: किन लोगों को रहता है लकवा मारने का खतरा, क्या इसके संकेतों को पहले से समझ सकते हैं?

Paralysis Attack: लकवा एक ऐसी बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही डर लगने लगता है. आजकल युवाओं में भी पैरालिसिस अटैक के मामले बढ़ रहे हैं. जानिए लकवा कैसे और किन लोगों को मारता है.

Paralysis Stroke Cause: लकवा मारने के बारे में तो आपने सुना ही होगा. ज्यादातर उम्र बढ़ने और शरीर में बीमारियों होने पर लकवा मारने का खतरा रहता है. हालांकि आजकल युवाओं में भी ये समस्या बढ़ रही है. आपने बड़े-बुजुर्गों  में लकवा की स्थिति देखी होगी. इस बीमारी में शरीर का एक हिस्सा काम करना बंद कर देता है. इस पक्षघात भी कहते हैं इसमें एक तरफ का हाथ, पैर, मुंह और आंख प्रभावित होते हैं. लकवा के बारे में पहले से कुछ पता नहीं चलता है ये सिर्फ कुछ मिनटों में ही शरीर को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में कई बार मन में ये सवाल आता है कि लकवा मारने का खतरा किन लोगों को रहता है और इसके क्या लक्षण होते हैं. 

लकवा क्या होता है?
लकवा जिसे ब्रेन स्ट्रोक भी कहते हैं. इस स्थिति में अचानक ब्रेन के किसी हिस्से में डैमेज होने या खून की सप्लाई रुकने पर एक तरफ के अंग काम करना बंद कर देते हैं. इसे लकवा कहते हैं. कई बार हल्का स्ट्रोक आने पर शरीर के एक ओर के हिस्से में काफी कमजोरी आ जाती है. 

क्यों मारता है लकवा?
लकवा मारने के आम तौर पर 2 कारण माने जाते हैं, जिसमें एक है ब्रेन हैम्ब्रेज है यानी दिमाग में जाने वाली ब्लड का पाइप फट जाना. दूसरा कारण है कि दिमाग में खून की सप्लाई करने वाले पाइप में किसी न किसी तरह की ब्लॉकेज आ जाना. ज्यादातर मामलों में पाइप ब्लॉक होने की वजह से ये समस्या होती है. रिपोर्ट्स की मानें तो 85 फीसदी लकवा के केस में ब्लड पाइप ब्लॉक होने के कारण सामने आते हैं. 

लकवा मारने का खतरा किसे ज्यादा है?
अगर बात करें रिस्क फैक्टर की तो ब्लड प्रेशर के मरीज, डायबिटीज के मरीज, लिपिड प्रोफाइल बढ़ने पर लकवा मारने का खतरा ज्यादा रहता है. जिन लोगों को हार्ट से संबधी परेशानी रहती है और ब्लड का थक्का जमने की दिक्कत होती है उन्हें लकवा मारने का खतरा ज्यादा रहता है. 

लकवे का कोई संकेत होता है?
लकवा मारने के पहले से शरीर में कोई संकेत नज़र नहीं आते हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि बहुत कम मामलों में इसका पहले से पता चल पाता है. ये बहुत जल्दी होता है जब तक मरीज कुछ समझ पाए या स्थिति को संभाल पाए इसका मौका भी नहीं मिल पाता. 

इन लोगों को रहना चाहिए अलर्ट
लकवा मारने का पहले से पता नहीं चल पाता है लेकिन जिन लोगों को पहले एक छोटा सा लकवा आता है. उन्हें इसे लेकर अलर्ट रहना चाहिए. कई बार बहुत कम समय के लिए बोलने में दिक्कत या शरीर के एक हिस्से में कमजोरी आ जाए तो ये हल्के लकवा के लक्षण हो सकते हैं. हालाकि इस स्थिति में कुछ देर बाद मरीज ठीक हो जाता है. डॉक्टर्स इसे टीआईए कहते हैं. इसे लकवा का संकेत माना जा सकता है.

लकवा के लक्षण?
लकवा मारने पर हाथ, पांव और मुंह पर असर आता है. ऐसे में चलने, बोलने, लिखने और एक तरफ के अंगों को ठीक से काम करने में परेशानी होती है. ऐसे लोगों को कमजोरी बहुत आती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Remove Spectacle Marks: घंटों चश्मा लगाने से चेहरे पर पड़ जाते हैं निशान, इनसे छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

ये भी पढ़ें: Teachers Day Special: बाजार नहीं, अपने हाथ से बनाया कोकोनट केक गिफ्ट देकर टीचर को सरप्राइज करें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget