एक्सप्लोरर

खाली पेट 'पपीता' खाने से दूर हो सकते हैं शरीर के कई गंभीर रोग, मिलेंगे ये अद्भुत फायदे

सुबह का वक्त दिन का सबसे जरूरी वक्त होता है, इसलिए आपको खाली पेट कुछ ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए, जो आपको पूरे दिन एनर्जेटिक, एक्टिव और हेल्दी रखें. फलों की लिस्ट में ऐसा ही एक फल पपीता है.

Benefits Of Eating Papaya Empty Stomach: स्वास्थ्य के नजरिए से हर किसी के लिए सुबह का वक्त बहुत जरूरी होता है. अगर आपको हेल्दी रहना है तो अपने दिन की शुरुआत भी हेल्दी चीजों से करनी होगी. आपने कई बार अपने बड़े-बूढ़ों से सुना होगा कि सुबह-सुबह अनहेल्दी खाने से बचना चाहिए और हेल्दी फूड आइटम्स को अपने सुबह के नाश्ते का हिस्सा बनाना चाहिए. जैसा कि सुबह का वक्त दिन का सबसे जरूरी वक्त होता है, इसलिए आपको खाली पेट कुछ ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए, जो आपको पूरे दिन एनर्जेटिक, एक्टिव और हेल्दी रखें. फलों की लिस्ट में ऐसा ही एक फल 'पपीता' है. 

पपीता न सिर्फ स्वाद से भरपूर होता है, बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद फल है. इस फल में फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सिडेंट के साथ विटामिन A, B, C और E भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. सिर्फ इतना ही नही, ल्यूटिन और जेक्सैंथिन कैरोटेनॉयड्स जैसे तत्व भी पपीते में पाए जाते हैं. ये इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने का काम करते हैं. आइए जानते हैं कि आपको खाली पेट पपीते का सेवन क्यों करना चाहिए?

1. कब्ज में राहत: रोज सुबह काली पेट पपीता खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत रहता है. चूंकि पपीते में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसे खाने के बाद आपको कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी और आपका पेट भी बिना किसी मुश्किल के नियमित रूप से साफ हो जाएगा. यह फल एसिडिटी और इनडाइजेशन की समस्या भी दूर कर सकता है. 

2. वेट लॉस में मददगार: जी हां, अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट पपीते का सेवन करें. क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है. पपीता खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और आप कुछ भी अनहेल्दी खाने से बचे रहेंगे.  

3. इम्यूनिटी: पपीता विटामिट C के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है. यही वजह है कि इस फल का खाली पेट सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और तो और आप बीमारियों और इन्फेक्शन की चपेट में आने से भी बचे रहते हैं. इसके अलावा, इससे बॉडी भी डिटॉक्स होती है. 

4. दिल के लिए हेल्दी: अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है या डायबिटीज, दिल की बीमारी और मोटापे की समस्या है तो आपको रोजाना खाली पेट पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए. क्योंकि ये खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर सकता है. पपीते में पोटैशियम भी होता है, जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद तत्व है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: पूरे दिन मोबाइल, लैपटॉप और टीवी देखना खतरनाक! डैमेज हो सकती है आपकी स्किन, जानें बचाव का तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन-पाकिस्तान की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
चीन-PAK की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?

वीडियोज

Bigg Boss 19, प्यार और नई शुरुआत पर Farrhana ने खोले दिल के राज
'The 50’ में Groupism और Insecurities पर Archit ने तोड़ी चुप्पी
Bharat Bandh Today: जानिए लेबर कोड, बिजली बिल और US डील…पर क्यों भड़का भारत देश? |ABPLIVE
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार |Khabar Gawah Hai With Megha Prasad
Textile Industry को बड़ी राहत! US Market में India को मिलेगा Zero-Duty Advantage?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-पाकिस्तान की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
चीन-PAK की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?
'मैंने पैसे नहीं लिए थे, उन्होंने अपने पोते को हीरो बनाने के लिए...', जेल में बंद राजपाल यादव की वीडियो वायरल
'मैंने पैसे नहीं लिए थे, उन्होंने अपने पोते को ...', जेल में बंद राजपाल यादव की वीडियो वायरल
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
Sarojini Naidu Birthday: जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
Embed widget