एक्सप्लोरर

कोरोना के कारण बढ़ी ऑक्सीमीटर की मांग, जानिए- आखिर क्या है ऑक्सीमीटर और क्यों है इसकी जरूरत

ऑक्सीमीटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है. इस डिवाइस में लगे सेंसर ये पता लगाते हैं कि खून में ऑक्सीजन का प्रवाह कैसा है.

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कोहराम मचा रखा है. कोरोना संक्रमण से संक्रमित मरीज के शरीर में ऑक्सीजन घटाई तो बाजार में पल्स ऑक्सीमीटर की डिमांड बढ़ गई. जैसे थर्मामीटर हर घर में होता है आजकल ऑक्सीमीटर हर घर की मेडिकल किट में शामिल होने लगा है. कुछ महीने पहले जहां इसकी बाजार में न के बराबर बिक्री थी, आज मांग कई गुना बढ़ गई है. लोग घर पर ही ऑक्सीमीटर से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा नाप रहे हैं.

ऑक्सीमीटर पल्स रेट और बॉडी ऑक्सीजन सैचुरेशन रिकॉर्ड करता है. ऑपरेशन और इन्टेन्सिव केयर के दौरान इस डिवाइस का इस्तेमाल होता है. दरअसल, जब कोई व्यक्ति कोरोना से संक्रमित होता है, तो उसका ऑक्सीजन लेवल कम हो सकता है, उसे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. ऐसे में लोग कोरोना से संक्रमित होने की आशंका को देखते हुए ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन की मात्रा नापते हैं. लेकिन ऐसा भी पाया गया है कि कोरोना संक्रमित किसी व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल कम होने का पता ही न चले.

कोरोना के कारण आने वाले सालों में ऑक्सीमीटर का मार्केट बढ़ने वाला है और ये कुछ कंपनियां हैं, जो इसमें खास बिजनेस कर रही हैं- Masimo, Medtronic, Nonin MedicalSmiths Medical Nihon-Kohden, PhilipsGE Healthcare, Konica Minolta, Mindray Heal Force, Contec, Solaris.

क्या है ऑक्सीमीटर? ऑक्सीमीटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है. इस डिवाइस में लगे सेंसर ये पता लगाते हैं कि खून में ऑक्सीजन का प्रवाह कैसा है. इसे उंगली या कान पर क्लिप की तरह लगाना होता है. कोरोना मरीजों की मॉनिटरिंग में ऑक्सीजन लेवल बहुत अहम होता है. इसकी रीडिंग अगर 95% से 100% की रेंज में हो, तो ये सामान्य है. ऑक्सीजन लेवल का गिरना एक खतरनाक संकेत है. कोरोना संक्रमितों में अगर ऑक्सीजन लेवल 90% या उससे कम होता है तो अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ सकता है.

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने हाल ही में होम आइसोलेशन में रहने वाले बिना लक्षण या कम लक्षण वाले कोरोना मरीजों को ऑक्सीमीटर दिए हैं. ताकि वो घर पर ही अपने शरीर का ऑक्सीजन लेवल जांच सकें.

ये भी पढ़ें- Coronavirus: वैज्ञानिकों ने की पुष्टि- मच्छरों के काटने से नहीं फैल सकता कोरोना वायरस महामारी में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में उपयोगी हैं ये होम-मेड ड्रिंक्स

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget