एक्सप्लोरर

ब्रेन डेड होने के बाद ऑपरेशन थिएटर में जिंदा हुआ मरीज, कुछ ही मिनट में दिल निकालने वाले थे डॉक्टर

ब्रेन डेड के बाद एक इंसान को डॉक्टरों ने मरा घोषित कर दिया लेकिन जब उसका हार्ट निकालने के लिए ऑपरेशन थियेटर ले गए तो पता चला कि वह जिंदा है, जिसके बाद लापरवाही की बात सामने आईं.

Brain Dead Man Wakes Up Before Surgery : अमेरिका में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां ब्रेन डेड के बाद एक शख्स को मृत घोषित कर दिया गया लेकिन ऑपरेशन थिएटर में जब अंगदान के लिए उसका दिल निकालने की तैयारी चल रही थी, तो  वह जिंदा हो उठा. अक्टूबर 2021 में नशीली दवाओं के ओवरडोज़ के कारण 36 साल के थॉमस 'टीजे' हूवर II को बैपटिस्ट हेल्थ रिचमंड अस्पताल में एडमिट कराया गया था. जहां उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया, लेकिन फिर वह जिंदा हो उठा. आइए जानते हैं इसमें किसकी लापरवाही रही.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

ब्रेन डेड के बाद जिंदा हो गया इंसान

इस केस की समीक्षा करने वाले केंटुकी ऑर्गन डोनर एफिलिएट्स (KODA) के पूर्व कर्मचारी निकोलेटा मार्टिन ने बताया कि वह ऑपरेशन टेबल पर इधर-उधर घूम रहा था.  एक अन्य कोडा कर्मचारी नताशा मिलर ने बताया कि जब हूवर को ICU से ऑपरेटिंग रूम में ले जाया जा रहा था, तब भी उनमें जिंदा होने के लक्षण नजर आए थे. वह इधर-उर हिल रहा था.

फिर जब उसे ऑपरेशन के लिए ले जाया गया तो उसके आंसू बह रहे थे. मिलर के मुताबिक, चौंकाने वाली बात यह है कि कोडा को-ऑर्डिनेटर ने कहा कि डॉक्टर को अंग निकालने की प्रक्रिया आगे बढ़ानी होगी. हालांकि, नेटवर्क फॉर होप की प्रेसीडेंट और हेड ऑपरेशन अधिकारी जूली बर्गन ने इन आरोपों से इनकार किया है.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

क्या है रिएक्शन

बैपटिस्ट हेल्थ रिचमंड ने यह भी कहा कि मरीजों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे अंग दान के लिए उनकी इच्छाओं का सम्मान करते हैं और मरीजों के साथ उनकी फैमिली के साथ मिलकर काम करते हैं। वहीं, केंटुकी अटॉर्नी जनरल और अमेरिकी हेल्थ केयर रिसोर्सेस एडमिनिस्ट्रेशन इस कथित घटनाकी जांच कर रही हैं.

हूवर, जो इस जांच से बच गए हैं, वो आजकल अपनी बहन डोना रोहरर के साथ रह रहा है, जो उसकी कानूनी अभिभावक बन गई है. घटना के बाद से, हूवर को याददाश्त, चलने और बात करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, जो उनकी लाइफ के लिए सबसे दर्दनाक अनुभव रहा है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं एंटी ग्लेयर लेंस? जान लीजिए ये कितने कारगर

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget