एक्सप्लोरर

Oral Health: क्या ब्रश करने से भी पहुंचता है दांतों को नुकसान? जान लीजिए जवाब

दांतों की सही सफाई के लिए दिन में कम से कम दो बार ब्रश करना जरूरी होता है. कई बार जल्दबाजी में ब्रश करके लोग छुटकारा पाना चाहते हैं, जो ओरल हेल्थ के लिए ठीक नहीं है. ब्रश अगर सही

Brushing Teeth : कई बार जल्दी-जल्दी के चक्कर में लोग सुबह ब्रश करना भूल जाते हैं. इस कारण पूरे दिन अजीब सा महसूस होता रहता है. इससे ओरल हेल्थ (Oral Health) खराब हो सकता है. दांतों का सही तरह ख्याल रखने से गंभीर बीमारियों का रिस्क कम होता है. इससे दांत और मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं. एक स्टडी बताती है कि 10 में से सिर्फ एक ही व्यक्ति सही तरीके से ब्रश करता है.
 
सही तरीके से ब्रश नहीं करने वालों को डिमेंशिया का खतरा रहता है. ऐसा दांतों में सड़न या दांत खराब होने की वजह से हो सकता है. इसमें दिमाग में सूजन, दांतों में इंफेक्शन का जोखिम भी रहता है. दांतों को सड़ने से बचाने के लिए हर दिन कम से कम एक बार ब्रश जरूर करना चाहिए लेकिन एक सवाल अक्सर उठता है कि क्या ब्रश करने से भी दांतों को नुकसान पहुंच सकता है. आइए जानते हैं जवाब...
 
क्या ब्रश करने से दांतों को नुकसान हो सकता है
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बहुत से लोग दांतों की सफाई में काफी कम समय लेते हैं. कुछ लोगों को दिन में दो बार ब्रश करना ही झंझट का काम करता है. दांतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि उन्हें सही तरह से साफ किया जाए. ब्रश करना दांतों की सफाई के लिए जरूरी है लेकिन अगर दिन में कई-कई बार और तेज ब्रश करते हैं तो इससे दांतों की ऊपरी परत इनेमल (Enamel) कमजोर हो जाते हैं. इससे दांतों की जड़ें नजर आने लगती है और कई नुकसान भी हो सकते हैं. अगर ब्रसल्स खराब होने के बाद भी ब्रेश नहीं बदल रहे हैं तो भी कई तरह की ओरल प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.
 
ब्रश करते समय न करें 5 गलतियां
 
1. एक ही ब्रश कभी भी 3-4 महीने से ज्यादा यूज नहीं करना चाहिए. एक ब्रश को सिर्फ 200 बार ही इस्तेमाल करना चाहिए. वरना  दांत सही तरह साफ नहीं हो पाएंगे और बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
 
2. कभी भी जल्दी-जल्दी में ब्रश कर कुल्ला न करें. इससे मुंह सही तरह साफ नहीं होता है. कम से कम 45 सेकंड से लेकर 2 मिनट तक ब्रश करना चाहिए.
 
3. बाथरूम में ब्रश को रखने से इससे बैक्टीरियल प्रॉब्लम्स का खतरा रहता है. दरअसल, टॉयलेट की सफाई के बावजूद भी इसमें कीटाणु रहते हैं, वहां रखी ब्रश से दांतों में इंफेक्शन हो सकता है.
 
4. दांतों की सफाई के साथ अगर जीभ की सफाई नहीं करते हैं तो बैक्टीरियल प्रॉब्लम्स हो सकती है.
 
5. डेंटल फ्लॉस के इस्तेमाल से दांत कमजोर और खराब हो सकते हैं. हालांकि, अपने देश में इसका इस्तेमाल कम लोग ही करते हैं.
 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें : कितनी तेजी से बढ़ते हैं कैंसर सेल्स? ये होता है पूरा प्रोसेस

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget