एक्सप्लोरर

Black Fungus से बचने के लिए मुंह की सफाई है बहुत जरूरी, जानिए क्या-क्या सावधानी बरतें?

कोरोना के मरीजों में ब्लैक फंगस के काफी मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में मुंह की साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. ओरल क्लीनिंग से आप इस तरह के किसी इंफेक्शन से बच सकते हैं.

भारत में कोरोना महामारी के साथ ही अब ब्लैक फंगस, व्हाइट फंगस और येलो फंगस से जुड़े केस सामने आने के बाद लोगों का डर बढ़ गया है. ब्लैक फंगस के कई खतरनाक मामले सामने आ चुके हैं. म्यूकरमाइकोसिस (Mucormycosis) जिसे ब्लैक फंगस (Black Fungus) कहते हैं, कोरोना के मरीजों में ज्यादा देखने को मिल रहा है. डॉक्टर्स की मानें तो जिन कोविड मरीजों को ज्यादा स्टेरॉयड दिए गए हैं या जो लोग किसी बीमारी से ग्रसित हैं उन्हें इसका ज्यादा खतरा है.

वहीं अगर आप लंबे समय से अस्पताल में एडमिट हैं, ऑक्सीजन मास्क या वेंटिलेटर के जरिए ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहे हैं तो खराब हाइजीन की वजह से ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ जाता है. इस बीमारी का अगर सही समय पर इलाज नहीं किया जाता तो ये काफी गंभीर हो जाती है. डॉक्टर्स का कहना है कि फंगस के मामले उन लोगों में ज्यादा सामने आ रहे हैं जिन्हें पहले से किसी न किसी तरह की बीमारी है.

ऐसे लोगों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है. इसके अलावा कोविड में दी जाने वाली दवाएं भी ब्लड में शुगर बढ़ा सकती हैं, जिससे फंगस के चांस ज्यादा बढ़ जाते हैं. हालांकि कुछ घरेलू टिप्स अपनाकर आप ब्लैक फंगस के खतरे को कम कर सकते हैं. डेंटिस्ट का कहना है कि कुछ ऐसे दंत स्वच्छता के नियम हैं जिन्हें फॉलो करने से ब्लैक फंगस और दूसरे वायरल और फंगल इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है.

1. दिन में दो से तीन बार ब्रश करें.
2. सुबह शाम खाने के बाद गरारे करें.
3. एंटीफंगल मॉउथ स्प्रे का इस्तेमाल कर मुंह की सफाई करें.
4. कोविड का टेस्ट निगेटिव आने के बाद अपना टूथब्रश बदल दें.
5. नियमित रूप से मुंह और चेहरे की साफ-सफाई करें.
6. ब्रश और टंग क्लीनर को नियमित रूप से एंटीसेप्टिक माउथवॉश से साफ करें.

आपको बता दें कि कोरोना से ठीक होने के बाद स्टेरॉयड और दूसरी दवाओं का सेवन करने से मुंह में बैक्टीरिया और फंगस बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है. इससे साइनस, फेफड़े और ब्रेन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ब्लैक फंगस का खतरा कोरोना से ठीक होने वाले लोगों के अलावा दूसरे लोगों में भी हो रहा है. इसकी बड़ी वजह है इम्यूनिटी कमजोर होना, डायबिटीज होना, स्टेरॉयड का ज्यादा सेवन, लंबे समय तक आईसीयू में रहना, वोरिकोनाजोल थैरेपी और गंदगी की वजह से ब्लैक फंगस के मामले ज्यादा हो रहे हैं. ऐसे में आपको साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. 

ये भी पढ़ें: डेंगू रोगियों को कोरोना वायरस के लक्षण विकसित होने का दोगुना खतरा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget