एक्सप्लोरर

Covid Death Rate: कितना घातक है ओमिक्रोन? इतनी है Omicron संक्रमित मरीजों में मौत की संभावना

Corona Cases in India: डेल्टा वेरिएंट के जोखिम की तुलना में ओमिक्रोन के कारण अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम आधा है.

Omicron cases in India: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की तीसरी लहर देखने को मिल रही है. वहीं अब कोरोना के नए ओमिक्रोन (Omicron) वेरिएंट से लोग संक्रमित हो रहे हैं. हालांकि ओमिक्रोन वेरिएंट कोविड-19 के अन्य वेरिएंट्स की तुलना में काफी कम गंभीर है. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. सीडीसी का कहना है कि ओमिक्रोन संक्रमित मरीजों में मौत की संभावना 91 फीसदी कम है.

एजेंसी के अनुसार, डेल्टा वेरिएंट के जोखिम की तुलना में ओमिक्रोन के कारण अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम आधा है. डेल्टा की तुलना में अस्पताल में भर्ती लोगों में उन्हें गहन देखभाल या आईसीयू में भर्ती करने की आवश्यकता जैसी संभावना 75 प्रतिशत कम है और मृत्यु दर भी डेल्टा की तुलना में 91 प्रतिशत कम है. हालांकि यह लंबे समय से स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञों द्वारा पहले भी बताया गया है कि ओमिक्रोन वेरिएंट इससे पहले के वेरिएंट्स की तुलना में इतना घातक नहीं है.

Omicron Symptoms: ओमिक्रोन की निशानी हो सकते हैं त्वचा पर दिखाई देने वाले ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

इसकी वजह से ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और भारत में कुछ ही मौतें हुई हैं. वर्तमान में अमेरिका में हर दिन औसतन 750,515 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं और महामारी के शुरू होने के बाद से दैनिक तौर पर सामने आने वाले मामलों में दूसरा सबसे बड़ा उछाल भी इन दिनों देखा जा रहा है. हालांकि गनीमत है कि मामलों की संख्या के अनुपात में मौतें कम दर्ज की जा रही है. प्रत्येक दिन वायरस के कारण 1,716 मौतों का आंकड़ा सामने आया है, जो कि डेल्टा की तुलना में कम ही है.

मौत का आंकड़ा कम

हाल के हफ्तों में इस वेरिएंट के मामलों में रिकॉर्ड संख्या में तीन गुना वृद्धि जरूर हुई है, लेकिन मौतें समान दर से नहीं हुई हैं. सीडीसी डेटा का यह भी अनुमान है कि अमेरिका में 98 प्रतिशत सक्रिय कोविड मामले ओमिक्रोन वेरिएंट के हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि डेल्टा वेरिएंट, जो 2021 में हावी था, अब केवल दो प्रतिशत मामलों में ही देखा जा रहा है.

Omicron Variant Alert: Covid-19 के दौरान शरीर में Oxygen लेवल को ठीक रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स, नहीं होंगे संक्रमित

अगर यह नया वेरिएंट तेजी से फैलता है और इसकी मृत्यु का कारण बनने की संभावना नहीं है, तो यह आबादी के माध्यम से जल्दी से खत्म होना शुरू हो सकता है और उम्मीद है कि यह जल्द ही कम होना शुरू हो सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि विशेषज्ञों और स्वास्थ्य अधिकारियों को उम्मीद है कि वेरिएंट के कारण हालिया उछाल इसके घटने का संकेत दे रहा है. इसके साथ ही आने वाले हफ्तों में लोगों के संक्रमित होने की संभावना कम हो सकती है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा

Embed widget