एक्सप्लोरर

बच्चों के खर्राटे लेने के पीछे हो सकती है ये बीमारी, हल्के में लेना पड़ेगा भारी

अगर आपका बच्चा ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया का शिकार है और उसकी यह बीमारी नेजल स्प्रे या दवाइयों से नहीं ठीक हो रही है तो फिर सर्जरी द्वारा बच्चे के टॉन्सिल और एडिनॉइड को हटाया जाता है.

आपके घर में कई ऐसे लोग होंगे जो सोते वक्त खर्राटे लेते हैं. हालांकि, उनके उठने के बाद जब आप उनसे यह बात कहते हैं तो वो यकीन नहीं करते. विशेषज्ञ मानते हैं कि लोग खर्राटे तब लेते हैं जब वह बहुत थकने के बाद सोते हैं. लेकिन अगर आपका बच्चा सोते हुए खर्राटे लेने लगे तो फिर आप क्या कहेंगे. विज्ञान इसके पीछे एक बीमारी को वजह बताता है, जिसे ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) कहा जाता है. अगर आपका बच्चा भी सोते वक्त खर्राटे ले रहा है तो आपको उसकी जांच करानी चाहिए, हो सकता है कि वह ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया जैसी बीमारी का शिकार हो.

रिसर्च में क्या बात निकल कर सामने आई

द रॉयल चिल्ड्रन हॉस्पिटल और मोनाश चिल्ड्रन हॉस्पिटल ने हाल ही में 276 बच्चों पर एक रिसर्च किया. इस रिसर्च में उन्होंने पाया कि कई बच्चे सोते वक्त खर्राटे लेते हैं. इनमें से ज्यादातर खर्राटे लेने वाले बच्चे ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया का शिकार हैं. इन बच्चों की उम्र 3 साल से 12 साल के बीच थी. दरअसल, इस बीमारी की वजह से सांस लेने का मार्ग संकरा हो जाता है और इस वजह से जब बच्चे सोते वक्त सांस लेते हैं तो खर्राटे की आवाज आती है. इस रिसर्च में यह भी बात सामने आई कि जिन बच्चों का वजन ज्यादा होता है, उन्हें इस बीमारी का ज्यादा खतरा होता है.

इसका इलाज क्या है

द रॉयल चिल्ड्रन हॉस्पिटल और मोनाश चिल्ड्रन हॉस्पिटल द्वारा इसके इलाज पर भी एक परीक्षण किया गया. जिसमें 276 बच्चों को खर्राटे की इस बीमारी से दूर करने के लिए एक नेजल स्प्रे दिया गया. इस रिसर्च में जो रिपोर्ट आई उसके अनुसार 40% मामलों में नेजल स्प्रे ने सटीक काम किया और बच्चों के अंदर से यह खर्राटे वाली समस्या दूर हो गई. हालांकि, अगर यह समस्या ज्यादा बढ़ जाए तो फिर इसके लिए ऑपरेशन करना पड़ता है.

किस चीज की होती है सर्जरी

अगर आपका बच्चा ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया का शिकार है और उसकी यह बीमारी नेजल स्प्रे या दवाइयों से नहीं ठीक हो रही है तो फिर सर्जरी द्वारा बच्चे के टॉन्सिल और एडिनॉइड को हटाया जाता है. इस सर्जरी से बच्चे को उभरने में तकरीबन 1 साल से ज्यादा का समय लगता है. यही वजह है कि ज्यादातर पेरेंट्स ऑपरेशन से बचते हैं. हालांकि, कई बार जब बच्चे बीमार होते हैं या दिन में बहुत ज्यादा दौड़ भाग कर लेते हैं तब भी रात को सोते वक्त वह खर्राटे ले सकते हैं. इसलिए अगर बच्चों के यह खर्राटे रेगुलर नहीं है तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. हालांकि, आप चाहें तो अपनी किसी अच्छे डॉक्टर से इसे लेकर सलाह भी ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कैंसर का खतरा पैदा करते हैं ये 10 कारण, बचने के लिए अपनाए ये 10 हेल्दी आदतें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Early Pregnancy Diet: Early pregnancy में क्यों नहीं खाना चाहिए पपीता-पाइनएप्पल, कैसे बनते हैं अनचाहे गर्भपात की वजह?
Early pregnancy में क्यों नहीं खाना चाहिए पपीता-पाइनएप्पल, कैसे बनते हैं अनचाहे गर्भपात की वजह?
Air In Injection Side Effects: क्या सच में इंजेक्शन में एयर बाकी रह जाने से हो जाती है मौत, क्या है इसके पीछे का सच?
क्या सच में इंजेक्शन में एयर बाकी रह जाने से हो जाती है मौत, क्या है इसके पीछे का सच?
Pushups Benefits: रोज 100 पुशअप्स मारने पर कितने दिन में बन जाएगी बॉडी, क्या कहते हैं जिम एक्सपर्ट?
रोज 100 पुशअप्स मारने पर कितने दिन में बन जाएगी बॉडी, क्या कहते हैं जिम एक्सपर्ट?
Alka Yagnik health: किन लोगों को होती है अलका याज्ञनिक वाली बीमारी? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके
किन लोगों को होती है अलका याज्ञनिक वाली बीमारी? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
Explained: फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो से लेकर मेसी और गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स का कैसे चला जादू?
फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो, मेसी से गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स चमके!
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
Embed widget