एक्सप्लोरर

TB Surveillance System: AI ने ढूंढा टीबी को रोकने का नया तरीका, घटेंगे मौत के आंकड़े! जानें कैसे काम करती है यह तकनीक?

TB Detection Update: टीवी से आज भी दुनिया के कई देशों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है. चलिए आपको बताते कि अब इसमें किस तकनीक ने इंट्री मारी है और इससे क्या फायदा होने वाला है.

New TB Technology: दुनिया में लंग्स की बीमारियों पर होने वाले सालाना सम्मेलन में इस बार डेल्फ्ट इमेजिंग और इपकॉन ने मिलकर CAD4TB+ नाम का एक नया एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. यह प्लेटफॉर्म पहली बार टीबी की पहचान, निगरानी, हॉटस्पॉट ढूंढने और भविष्य में इंफेक्शन कहां बढ़ सकता है, इन सबको एक ही जगह जोड़ता है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार यह टीबी से लड़ाई में एक बड़ा कदम है, क्योंकि टीबी आज भी दुनिया की सबसे घातक इंफेक्शन बीमारी है.

टीबी के मरीजों की पहचान मुश्किल

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में 1 करोड़ 7 लाख लोगों को टीबी हुई और 12 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई. सबसे खतरनाक बात यह है कि करीब 24 लाख मरीजों की पहचान ही नहीं हो पाती, जिससे बीमारी लगातार फैलती रहती है. खासकर अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में टीबी के मामले और मौतें ज्यादा हैं. आज भी कई देशों में टीबी की जांच ठीक से नहीं हो पाती. दूर-दराज और कमजोर इलाकों में रहने वाले लोग स्क्रीनिंग से बाहर रह जाते हैं. CAD4TB+ इस कमी को पूरा करता है. यह डेल्फ्ट की AI एक्स-रे तकनीक और EPCON के डेटा सिस्टम को जोड़कर बताता है कि टीबी कहां ज्यादा है, कहां कम है और कहां फैलने की संभावना है.

एक्सपर्ट का क्या कहना है?

डेल्फ्ट इमेजिंग के CEO गुइडो गीर्ट्स ने कहा कि टीबी की जल्दी पहचान बहुत जरूरी है, खासकर उन जगहों पर जहां पहुंचना मुश्किल होता है. उन्होंने बताया कि CAD4TB की मदद से अब तक 5.5 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है और नए प्लेटफॉर्म CAD4TB+ के बाद यह काम और तेज और सटीक होगा. EPCON की CEO कैरोलाइन वैन काउवेलर्ट ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य फील्ड में होने वाली जांच को सीधे देश-स्तर की प्लानिंग से जोड़ना है. उनके मुताबिक, “हर एक्स-रे अब सिर्फ एक मरीज की रिपोर्ट नहीं रहेगा, बल्कि देश में टीबी कैसे फैल रही है, यह समझने का एक महत्वपूर्ण डेटा पॉइंट होगा.”

कई देशों में मिल चुके इस सिस्टम के नतीजे

नाइजीरिया में इसने टीबी हॉटस्पॉट पहचानकर उन जगहों पर ज्यादा मरीज पकड़ने में मदद की. दक्षिण अफ्रीका में एआई की मदद से मरीज ढूंढने की लागत काफी कम हुई. इसी तरह CAD4TB दुनिया के 90 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल हो रहा है और 120 से अधिक वैज्ञानिक रिसर्च भी इसे सपोर्ट करते हैं. यह तकनीक शुरुआती पहचान में मदद करती है, जिससे इलाज जल्दी शुरू हो सके और मौतों को रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें- रस्सी कूद, दौड़ना या चलना... किस वर्क आउट में सबसे ज्यादा बर्न होती है कैलोरी?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget