एक्सप्लोरर

National Doctors Day 2024: ना चैन की नींद, ना सही खानपान...जानें मरीजों को सेहतमंद बनाने वाले डॉक्टर्स खुद कितने हेल्दी?

National Doctors Day 2024 : सेहतमंद समाज बनाने में अहम रोल निभाने वाले डॉक्टर्स के सम्मान में 1 जुलाई, 2024 को पूरा देश डॉक्टर्स डे मना रहा है.

National Doctors Day 2024 : हमें बीमारियों से बचाकर ठीक करने वाले डॉक्टरों के सम्मान में आज डॉक्टर्स डे (Doctors Day 2024) मनाया जा रहा है. कुछ लोग उन्हें भगवान तो कुछ लोग सुपरहीरो मानते हैं. किसी भी बीमारी या महामारी में डॉक्टर्स ही हमें मजबूती देते हैं जो ढाल बनकर गंभीर से गंभीर बीमारियों से हमें बचाते हैं.

ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि हम सभी को ठीक करने वाले डॉक्टर आखिर खुद कितने हेल्दी हैं, क्या उन्हें कोई प्रॉब्लम्स नहीं होती हैं. वे आखिर किन दिक्कतों के बीच हमारा इलाज करते हैं. आइए जानते हैं उन चुनौतियों के बारें में जिनसे आज हमारे डॉक्टर्स जूझ रहे हैं...

मेंटल प्रॉब्लम्स से जूझ रहे डॉक्टर्स
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने एक सर्वे के मुताबिक, कई बार लोग डॉक्टरों से लड़ाई कर लेते हैं या उन पर हमले कर देते हैं या फिर उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमें दायर कर दिए जाते हैं, जिनके डर से डॉक्टर्स जूझ रहे हैं. इसके अलावा नींद की कमी, तनाव हावी होना, सामाजिक चुनौतियों और रूढ़िवादिता के चलते देश में बड़ी संख्या में डॉक्टर्स मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं. सर्वे की रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में 82.7% डॉक्टर्स तनाव में हैं.

नींद पूरी नहीं कर पाते हैं डॉक्टर्स
अलग-अलग डिपार्टमेंट्स से जुड़े देशभर के 1,681 डॉक्टरों पर हुए इस सर्वे के मुताबिक, 46.3% डॉक्टरों ने हिंसा के डर को तनाव माना है, जबकि 13.7 परसेंट को लगता है कि उन्हें तनाव आपराधिक मुकदमा चलाने की वजह से है. खुद मरीजों को रोजाना 6-8 घंटे की नींद पूरी करने की सलाह देने वाले डॉक्टर खुद कई वजहों से नींद पूरी नहीं कर पा रहे हैं. काम के दबाव या अन्य कारणों से उनका खानपान भी सही नहीं हो पाता है.

दबाव में हैं बड़ी संख्या में डॉक्टर्स
एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉक्टरों को लेकर कई चीजें बदलने की जरूरत है. बहुत से लोग डॉक्टरों को भगवान मानते हैं. वे सोचते हैं कि डॉक्टर सबकुछ गए हैं. इलाज करवाने आए हैं तो सब सही ही हो जाएगा, ज्यादा पैसा खर्च करने का मतलब मरीज ठीक ही हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं है.

डॉक्टर्स न भगवान हैं और ना ही सुपरहीरो. वे सिर्फ अपना बेस्ट दे सकते हैं. कई लोगों के लिए तो डॉक्टर्स सबसे सॉफ्ट टारगेट भी हैं, वे किसी डॉक्टर को मार देते हैं या धमकी दे-देकर उन्हें सुसाइड करने पर मजबूर कर देते हैं. ऐसे में समझने की जरूरत है कि डॉक्टर भगवान नहीं हैं.

डॉक्टर्स की चुनौतियां
डॉक्टरों को उनके काम की तारीफ बहुत कम ही मिल पाती हैं.
इलाज के लिए बेहतर रिसोर्सेज और काम के लिए सही कंजीशन जरूरी
डॉक्टर्स के साथ होने वाली मारपीट या दुर्व्यवहार रोकने की जरूरत है.
डॉक्टर्स की लाइफ को भी स्पेस देने की जरूरत
डॉक्टर्स के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशील होने की जरूरत.

यह भी पढ़ें:  Designer Lehenga: सोनम कपूर के ये पांच डिजाइनर लहंगे आपकी खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, जरूर करें ट्राई

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget